फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए 22 खिलाड़ी चयनित

Sun, 31 Jan 2016 10:19 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ताइक्वांडो प्रतियोगिता के समापन पर रविवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं में 22-22 खिलाड़ियों ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसमें प्रथम स्थान पाने वाले 22 खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भेजे जाएंगे और छह बेस्ट फाइटर में चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन


जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेल विभाग व गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।

दूसरे दिन आयोजित विभिन्न भार वर्ग में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें 22 प्रथम, 22 द्वितीय व 22 तृतीय स्थान के लिए खिलाड़ी चयनित किये गये।

ताइक्वांडो के सचिव प्रत्युषराज ने बताया कि प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्थान दिया जाएगा। इसी के साथ पूरी प्रतियोगिता में छह बेस्ट फाइटर का चयन किया गया है। इन खिलाड़ियों को तीन फरवरी को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालक वर्ग हैवीवेट में आशीष यादव प्रथम, आरुष सिंह द्वितीय, राजेश वर्मा तृतीय, फिनवेट में नमन जोशी प्रथम, अभिषेक श्रीवास्तव द्वितीय, गुलजार अहमद तृतीय, फ्लाई में प्रखर दूबे प्रथम, पार्थ अग्रवाल द्वितीय, निखिलराज तृतीय, बैटम में अनंत अग्रवाल को प्रथम, अक्षत अरुण द्वितीय, आयूषराज तृतीय, फैद में आकाश उपाध्याय प्रथम, अमन कश्यप द्वितीय, पंकज यादव को तृतीय प्राप्त हुआ।

इसी तरह सुपरफिन में कुनाल तिवारी प्रथम, मनीष द्वितीय, बालिका वर्ग में फिन वेट में श्रद्धा सिंह प्रथम, नमिता सिंह को द्वितीय, फ्लाईवैट में प्रिया गुप्ता प्रथम, प्रियांशी द्वितीय, निजिता वर्मा को तृतीय और वैंटमवैट में सुभी प्रथम, आकृति सिंह द्वितीय व सुधा विश्वकर्मा को तृतीय स्थान मिला। प्

रतियोगिता के अव्वल खिलाड़ियों को कृषि मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख साबिर अली, सपा जिलाध्यक्ष महफूज खां, रणविजय सिंह, संतोष गुप्ता, क्रीड़ा अधिकारी सुनील भारती ने पुरस्कार देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव प्रत्यूषराज ने बताया कि राहुल सिंह, क्षितिज, पंखुड़ी, शुभी, श्रद्धा व अमनदीन को तीन फरवरी को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें