मोतीगंज। पांडेय बाजार घरवासजोत में शुक्रवार देर शाम सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 22 जोड़ों का विवाह कराया गया।
आयोजक गीता पांडेय व केदारनाथ पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर 22 मंडप बनाए गए थे। वर व कन्या ने अग्नि को साक्षी मानते हुए सात फेरे लिए और दांपत्य जीवन की सुखद शुरुआत की। जनप्रतिनिधियों ने वर-वधू को सुखमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के व्यवस्थापक व जिला पंचायत सदस्य सुशील शुक्ल ने बताया कि पांचवीं बार सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, अजय सिंह, पवन शुक्ल, सुखदेव शुक्ल, इंद्रपाल तिवारी, बड्डे पांडेय, रमेश मिश्र, योगेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
इनका हुआ विवाह
शालिनी-रोहित, नंदिनी-विनोद, कोमल-जगदंबा, मोहिनी-लवकुश, रूबी-संतोष, शिवानी-हरीश, कीर्ति-सुरेश, प्रियंका-गौरीशंकर, ननका-सत्यम, लक्ष्मी-धर्मवीर, पार्वती-मनोज, प्रियंका-राजाराम, माधुरी-अमन, बबिता-मोनू, रिन्फा-संतोष, शिवानी-संजय, रीमा-सुरेश, प्रिया-बालकराम, संजू-मुकेश, जया-अर्जुन, कंचन-रंजीत और पूजा-नंदू।