फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान न करने पर होगी कार्रवाई:आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। किसानों का गन्ना भुगतान कराने तथा गन्ना किसानों की अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए आयुक्त देवीपाटन मंडल सुधेश कुमार ओझा ने मिल प्रबंधकों तथा गन्ना विभाग के अधिकारियों के साथ गुरुवार को बैठक की तथा मिलवार गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की।
विज्ञापन



मंडलायुक्त ने सभी चीनी मिलों के प्रबंधकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बकाया गन्ने का भुगतान जल्द करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है। उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि नए पेराई सत्र का पाक्षिक भुगतान हर हाल में सुनिश्चित कराया जाये। इसके साथ ही भुगतान की रिपोर्ट उन्हें दी जाए।


गन्ना किसानों को पर्ची संबधित समस्या से निजात दिलाने के लिए सभी डीसीओ को स्वयं की निगरानी में निराकरण की हिदायत दी है। भुगतान की समीक्षा के दौरान पता चला कि चिलवरिया चीनी मिल, बजाज कुन्दुरखी मिल और इटई मैदा मिल में किसानों का ज्यादा भुगतान लंबित है। जिस पर आयुक्त ने समय से भुगतान न करने पर नाराजगी जताते हुए सख्त निर्देश दिया कि किसानों का बकाया भुगतान जल्द करें। वरना कार्यवाही जल्द ही की जाएगी।
विज्ञापन



बजाज चीनी मिल द्वारा पिछले पेराई सत्र का शत-प्रतिशत भुगतान अभी तक न किए जाने पर आयुक्त ने एक हफ्ते की मोहलत देते हुए 20 फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया है तथा जिला गन्ना अधिकारी से भुगतान की रिपोर्ट मांगी है। बैठक में उप गन्ना आयुक्त देवीपाटन मण्डल अमर सिंह, जिला गन्ना अधिकारी गोंडा ओपी सिंह, जिला गन्ना अधिकारी बहराइच व बलरामपुर, सभी चीनी मिलों के महाप्रबंधक, ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें