फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ पार्लियामेंट में देश की तरक्की के लिए योजनाओं को दी धार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में केंद्र सरकार की तरह यूथ पार्लियामेंट का गठन किया गया। गुरुवार को आयोजित पार्लियामेंट की कार्यवाही में 50 छात्र-छात्राएं सांसद की भूमिका में नजर आए और केंद्र सरकार की योजनाओं पर पक्ष व विपक्ष में अपनी बातें रखीं।
विज्ञापन



निर्णायक मंडल ने इनमें से 20 छात्र-छात्राओं को वक्ता के रूप में चयनित किया है। युवाओं के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए कॉलेज प्रशासन ने यह पहल की है। राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह ने तुलसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि युवाओं को एक ऐसा मंच दिया गया है कि उनके नेतृत्व की क्षमता का विकास हो सके।


आयोजन में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में स्वच्छता, गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद एवं राष्ट्रीय सुरक्षा, सांप्रदायिकता, जातिवाद, सुशासन, पर्यावरण संरक्षण, प्रधानमंत्री आवास योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, इंद्रधनुष एवं आयुष्मान भारत, नदी एवं मृदा संरक्षण तथा नमामि गंगे आदि योजनाओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन



छात्र-छात्राओं ने पक्ष व विपक्ष में अपने विचार रखे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिव शरण शुक्ल, डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. अवधेश वर्मा निर्णायक मंडल में रहे। प्रतियोगिता में कोमल पांडेय, दिव्या मिश्रा, राम तौल वर्मा, अंकिता, विपिन पांडेय, सौम्या सिंह, प्रियंका गुप्ता, मनु सिंह, साहिद अनवर, निशा, प्रदीप यादव, अख्तर, पूजा पांडेय, शिवम पाठक, धर्मेंद्र मिश्रा, राधा मिश्रा, शिवम सोनी, आशा तिवारी, रश्मि जायसवाल, आयशा, देवेश मिश्र, साधन सिंह, मनोज यादव का चयन जनपद स्तरीय पर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें