फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक नदारद,अफसर बेखबर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक 20 दिन से नदारद, स्कूल की व्यवस्था चौपट
विज्ञापन


तरबगंज। तरबगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रांगी में तैनात प्रधानाध्यापक 20 दिन से बिना किसी सूचना के स्कूल से नदारद चल रहे हैं। स्कूल के सहायक अध्यापक इसकी सूचना खंड शिक्षाधिकारी को दी। मगर जिम्मेदार अफसर इससे बेखबर बने हुए हैं। स्कूल के अभिलेख आलमारी में बंद है। एक माह से मिड डे मील भी नहीं बन रहा है जिससे बच्चे भूखे पेट वापस लौट रहे हैं।

परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षकों के रवैये में सुधार नहीं हो रहा है। स्कूलों के निरीक्षण के नाम पर तैनात अफसरों की बड़ी फौज की मिली भगत से शिक्षक स्कूलों से नदारद रह रहे हैं।
विज्ञापन


इसकी बानगी शनिवार को तरबगंज के सुदूर माझा क्षेत्र में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय रांगी में देखने को मिली। रांगी में तैनात प्रधानाध्यापक राम बहादुर मिश्रा 20 दिनों से बिना किसी सूचना के स्कूल से नदारद हैं।

वह पांच फरवरी से स्कूल नहीं आए हैं। इस स्कूल में 90 छात्र छात्राओं का नामांकन हैं मगर प्रधानाध्यापक के न आने से स्कूल की शिक्षण व्यवस्था चौपट है। गैस सिलेंडर की खरीद भी नहीं की गई है। पिछले एक माह से स्कूल में मिड डे मील नहीं बना है।

बच्चे भूखे पेट लौट रहे हैं। रसोईयों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है। स्कूल के समस्त अभिलेख आलमारी में बंद हैं जिससे स्कूल की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शनिवार को स्कूल में मौजूद सहायक अध्यापक अखिलेश तिवारी ने बताया कि प्रधानाध्यापक के गैरहाजिरी की सूचना खंड शिक्षा अधिकारी को दी जा चुकी है बावजूद इसके बीईओ इससे पूरी तरह से बेखबर हैं।

जर्जर स्कूल भवन में जान जोखिम में डाल पढ़ाई कर रहे नौनिहाल
पूर्व माध्यमिक विद्यालय रांगी पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। स्कूल की दीवार पीछे से गिर चुकी है जिससे स्कूल की इमारत के गिरने का खतरा बढ़ गया है। स्कूल के कमरों में अवारा मवेशियों ने अपना डेरा जमा लिया है। शौचालय पूरी तरह से जर्जर होकर निष्प्रयोज्य है। बावजूद इसके अफसर इस तरफ से बिल्कुल अंजान बने हुए हैं।
विज्ञापन


बिना सूचना के स्कूल से गैरहाजिर रहने का मामला गंभीर है। प्रधानाध्यापक की गैरहाजिरी पर बीईओ से जवाब मांगा जा रहा है। लापरवाह शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्कूल के जर्जर भवन की भी जांच कराई जाएगी।
संतोष कुमार देव पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें