फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैकर ने इंजीनियर के खाते से उड़ाए एक लाख रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियर के खाते से उड़ाए एक लाख
विज्ञापन


मनकापुर। आईटीआई मनकापुर में कार्यरत एक सहायक अभियंता के खाते से शनिवार की रात हैकर ने एक लाख उड़ा लिए। इसका पता खाताधारक तो तब चला, जब उसके मोबाइल पर मैसेज आया।

खाताधारक इसकी शिकायत दर्ज कराने जब शाखा प्रबंधक के पास पहुंचा तो शाखा प्रबंधक ने शाम तक उसे बिठाए रखा और देर शाम उसे कस्टमर केयर व पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह देकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई मनकापुर की संचार विहार कॉलोनी के रहने वाले राम गोपाल सिंह ने बताया कि वह आईटीआई मनकापुर में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। एई राम गोपाल सिंह के मुताबिक उनका पंजाब नेशनल बैंक की शाखा मऊ मनकापुर में खाता है। जिसमें पौने आठ लाख रुपये जमा थे।

एई रामगोपाल ने बताया कि 08 फरवरी की रात उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया। जब उसने मैसेज देखा तो उसे पता चला कि उसके अकाउंट से छह किश्तों में एक लाख रुपये निकाल लिए गए। रामगोपाल ने बताया कि न तो उसने किसी को अपना अकाउंट नंबर बताया था और न ही खाते में कितने रुपये हैं, इसकी किसी को जानकारी थी।

एई रामगोपाल का आरोप है कि 09 फरवरी को वह शिकायत दर्ज कराई बैँक पहुंचे तो वहां शाखा प्रंबन्धक ने नेटवर्क खराब होने का हवाला देते हुए पूरे दिन उसे बैंक में बिठाए रखा और शाम को पीएनबी के कस्टमर केयर नंबर तथा पुलिस में शिकायत करने की सलाह देकर वापस भेज दिया।

एई रामगोपाल ने कोतवाली मनकापुर में हैकर के खिलाफ तहरीर दी है। उधर शाखा प्रबंधक वीके श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत मिलते ही रामगोपाल के खाता व एटीएम को फ्रीज कर दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मामला साइबर क्राइम का है, इसलिए शिकायत आईटी विभाग को मेल कर दिया गया है। कोतवाली मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें