फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो भईया आ गये चुनावी जंग के मैदान में सभी लड़ईया

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी सरकार के लिए 676 प्रत्याशियों ने ठोकी ताल
विज्ञापन


गोंडा। निकाय चुनाव में जिले के तीन नगर पालिका परिषद व चार नगर पंचायत अध्यक्ष के अलावा सभी 122 वार्डों के हो रहे चुनाव के मैदान में सोमवार को सभी लड़ाके उतर आए। सोमवार को नामांकन के आखिरी दिन उम्मीदवारों की बड़ी भीड़ उमड़ पड़ी।

भाजपा के अलावा सपा, बसपा व कांग्रेस समेत कुछ छोटी पार्टियों के अलावा निर्दल उम्मीदवारों में अब तक 676 लोगों ने नामांकन किया। कई सीटों पर कई उम्मीदवारों का आखिरी दिन राजनीतिक पार्टियों की ओर से टिकट कंफर्म होने के बाद उनके नामांकन करने से निकाय चुनाव में रोमांचक मुकाबले की तस्वीर बन गयी है।
विज्ञापन


सोमवार को नामांकन आखिरी दिन होने की वजह से नामांकन करने वालों की आरओ कोर्ट पर गहमागहमी रही। कलेक्ट्रेट व तहसीलों में नामांकन को लेकर तमाम उम्मीदवार अपनी ताकत दिखाने के लिए पार्टी के कई दिग्गज नेताओं व समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे।

सोमवार को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा उम्मीदवार माया शुक्ला पार्टी के मंत्री रमापति शास्त्री, विधायक प्रतीक भूषण सिंह समेत कई नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच कर नामांकन किया।

अध्यक्ष पद पर सपा उम्मीदवार उजमा राशिद ने पूर्व मंत्री विनोद कुमार उर्फ पण्डित सिंह, पूर्व नपाप अध्यक्ष कमरूद्दीन व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर अपना पर्चा भरा। पूर्व नपाप अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव की पत्नी संध्या श्रीवास्तव,पूनम देवी, रूचि मोदी समेत अब तक कुल 13 उम्मीदवारों ने आरओ अरुण कुमार शुक्ल के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया।

खरगूपुर नपं अध्यक्ष पद पर भाजपा के उम्मीदवार राजेश कुमार सोनी व मल्लू, पदमा सोनी, बिसम्भर, राजीव रस्तोगी समेत कुल 12 लोगों ने आरओ अर्चना वर्मा के कोर्ट पर नामांकन किया।

इसी तरह से नवाबगंज नपाप अध्यक्ष पद से निर्दल उम्मीदवार के रूप में सत्येन्द्र सिंह, अशोक सिंह, धमेन्द्र सिंह व बसपा से शफीक अहमद समेत कुल 12 लोगों ने पर्चा भरा। वहीं मनकापुर से सोमवार को अमित कुमार, वन्दना सिंह ने सपा से पर्चा भरा।

जबकि बीजेपी से प्रदीप कुमार गुप्ता ने नामांकन किया। करनैलगंज नपाप से सोमवार को रामलली, कंचन लता व अनीता ने पर्चा भरा। कटरा नपं अध्यक्ष पद पर सोमवार को जुबेर, अल्ताफ, शाहजहां ने पर्चा भरा।

जबकि परसपुर नपं अध्यक्ष पद पर भाजपा से विमला देवी, व निर्दल के रूप में नूूतन सिंह ,वेवी सिंह व शांति आदि ने पर्चा भरा। इस बावत जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि 07 नवम्बर को नामांकन पत्रों की जांच होगी।

अब नाम वापसी पर टिकी निगाहें
गोंडा। राजनीति व क्रिकेट के खेल में कब क्या होगा कोई नही जानता है। आज तक जितने लड़ाके चुनावी मैदान में कूदे हैं अभी इसमें कई के मैदान छोड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि कई उम्मीदवारों के नाम वापस लेने न लेने से कई उम्मीदवारों के हार जीत के नये समीकरण बनेंगे। इसको लेकर अब लोगों ने निगाहें समीकरण बिगाड़ने व बनाने वाले लोगों के नाम वापसी पर टिकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें