फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा नदी की बाढ़ में डूबे ढलान वाले मजरे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घाघरा की बाढ़ में डूबे ढलान वाले गांव
खतरे के नशान से 10 सेमी नीचे पहुंचकर स्थरि हुई घाघरा
गांव में पानी घटने-बढने से कम नहीं हो रही बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारियां
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। बाढ़ ग्रस्त करनैलगंज इलाके में घाघरा नदी का जलस्तर 10 सेमी गिरने से जहां लोगों को कुछ राहत मिली है तो वहीं ढलान पर बसे गांवों में पानी भरने से यहां के लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। परसपुर के बहुवनमदार माझा गांव में कल तक जिन गांवों में घुटनों तक पानी भरा था, वहां एकदम से पानी बढने लगा है। जिससे यहां रहने वाले लोगों की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं।
सोमवार को घाघरा का जलस्तर सुबह के समय बढ़ा, लेकिन बाद में नदी खतरे के निशान से नीचे आकर स्थिर हो गई। नदी का पानी रुक-रुक कर घटने-बढ़ने से बाढ़ क्षेत्र के लोगों को कोई खास राहत अब तक नहीं मिली है। वहीं सोमवार को नदी के कम हुए जलस्तर के बाद ढलान पर बसे परसपुर के कुछ मजरों के अलावा घरकुईयां गांव के मजरों में पानी तेजी के साथ बढ़ा है। अभी तक परसपुर के बहवनमदार माझा गांव में बेनीुरवा, राधेपुरवा, मर्दनपुरवा, बिहारीपुरवा, भवानीपुरवा, तिवारी पुरवा मजरों में जहां घुटनों तक पानी भरा था, वहां नदी के गिरते जलस्तर से पानी बढ़ गया है। उधर एल्गिन-चरसड़ी बांध का कटा हुआ हिस्सा नदी की कटान से प्रभावित न हो, इसके लिए इसका काम भी तेजी के साथ चल रहा है। लेकिन जानकारों का मानना है कि अगर नदी तेजी से घटती है तो इससे कटान भी तेज हो जाएगी। बाक्स
विज्ञापन

चौतरफा पानी से घिरे हैं ये मजरे
घाघरा के मुहाने पर बसे गांव गौरासिंहपुर गांव से आगे बढ़ते ही चारों ओर पानी ही पानी है। नकहरा, जगजीवन प्रधान पुरवा, गोडियनपुरवा, पछुवनपुरवा, बगुलिहन पुरवा, दुलारे पुरवा, इकबाल प्रधान पुरवा, छंगूपुुरवा, संभरपुरवा, मछवारनपुरवा, पुलिनपुरवा, तीरथरामपुरवा, देवकिशनपुरवा, भगतपुरवा आदि मजरे नदी की बाढ़ मे खोए हैं। जिससे इन गांवों को जाने वाला रास्ता भी बंद है। उधर प्रतापपुर, काशीपुर, घरकुइंया, के मजरा जगन्नाथपुुरवा, नऊवनपुरवा, बासुदेव पुरवा, जोगनिपुरवा, लोनियनपुरवा, चमारनपुरवा, एंव अतरसुइया, जियालाल पुरवा, घरुकनपुरवा, धोबिनपुरवा, बहुवन मदार मांझा के मजरा बाबा मांझा, मर्दनपुुरवा, रामचन्दर पुरवा, लालूपुरवा, भुजवनपुरवा, तेलहनपुरवा, चेला प्रधानपुरवा, धु्रवराज पुरवा, खजुहनपुरवा, शिवगढ़ में देवी पाण्डेयपुरवा, धनलालपुरवा, वहीं पूरे अंगद में सुन्दर प्रधानपुरवा, नेकपाल पुरवा, बधुुवनपुरवा, मसवालनपुरवा, ग्राम दिवली के मजरा अहिरनपुुरवा, आल्हकपुरवा, नरेश महन्तपुरवा एंव ग्राम पूरे अंगद का मजरा गोपी पुरवा, कोरिन पुरवा, ठाकुर पुरवा, सुहावन पुरवा, कबीर पुरवा, भाईराम पुरवा, केवटन पुरवा एवं मल्लहन पुरवा बाढ़ से प्रभावित है।
विज्ञापन

इनसेट
बहुवनमदार में लंच पैकेट तो बाकी को बांटी किट
बाढ़ से प्रभावित करनैलगंज के बहुवनमदार माझा गांव के पीड़ितो को सोमवार को प्रशासन ने लंच पैकेट बांटे। वहीं बाकी बाढ़ पीड़ितों को राशन की किटें बांटी गई। तहसीलदार रमेश बाबू के मुताबिक घरकुइंया में 140 व काशीपुर में 88 बाढ़ पीड़ितों को किट का वितरण किया जा चुका है। क्षेत्र में कुल 40 नावें लगाई गई है। पानी घटने की वजह से और नावों की आवश्यकता नहीं पड़ी है। जहंा पानी बढ रहा है वहंा नाव की व्यवस्था कराई जा रही है।
फोटो-17,18,19,23,24
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें