यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करते हुए रविवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने 212 केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की है और पांच नवंबर तक जिला समिति द्वारा बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आपत्तियां जी जाएंगी। इसके बाद किसी प्रकार की आपत्ति नहीं ली जाएगी।
इस बार वर्ष 2015-2016 की यूपी बोर्ड की परीक्षा में 107163 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे, जिनकी संख्या पिछली बोर्ड परीक्षा से 3440 अधिक होगी।
यूपी बोर्ड 2015 की परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 103723 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनकी संख्या इस बार बढ़कर 107163 पहुंच गई है। इनकी परीक्षा के लिए 212 केंद्रों का निर्धारण किया गया है।
डीआईओएस वीरेंद्र कुमार दूबे ने बताया कि यह अनंतिम सूची है। पांच नवंबर तक आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण कर जिला समिति द्वारा अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। बनाए गए परीक्षा केंद्रों में अधिकांश वे ही विद्यालय शामिल हैं, जिन्हें बीते वर्ष बनाया गया था।