फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख की 2100 एंटीजन किट बरामद, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2100 एंटीजन किट बरामद की है। किट की कीमत करीब 20 लाख है। तीनों के खिलाफ कोतवाली नगर में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर आलोक राव ने बताया कि सरकारी कर्मचारी की मिलीभगत से सरकारी आपूर्ति की एंटीजन किट की चोरी करके कुछ लोग पैथोलॉजी में एंटीजन किट की महंगे दामों पर बिक्री कर रहे थे।
इसकी सूचना पर तीन तीन लोगों को 2100 एंटीजन किट के साथ वजीरगंज थाना क्षेत्र के डुमरियाडीह चौराहे व कोतवाली नगर क्षेत्र के बुधई पुरवा से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पकड़े गए लोगों ने अपना नाम विनीत सिंह निवासी मझगवां थाना वजीरगंज, सुरेंद्र कुमार शुक्ला निवासी मदनापुर भान थाना मोतीगंज व शिवम सिंह निवासी जगदीशपुर थाना अजगैन जनपद उन्नाव बताया। पकड़े गए आरोपियों के पास से 82 डिब्बा एंटीजन किट यानि 2100 एंटीजन किट बरामद हुई है। एंटीजन किट की कीमत 20 लाख बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें