फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तेज बारिश से गुल हो गई 210 गांवों की बिजली

Sun, 02 Jul 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के गांधीपार्क में बिजली कटौती के ​खिलाफ लालटेन जुलूस निकालते आप कार्यकर्ता। 
विज्ञापन
गोंडा। जिले में लगातार हो रही बारिश से बिजली आपूर्ति सुधर नहीं रही है। रविवार को भोर सुबह मूसलाधार बारिश शुरू होते ही फिर जगह-जगह विद्युत लाइनों में फाॅल्ट आ गया। जिससे 210 गांवों की बत्ती गुल हो गई। पाॅवर कॉरपोरेशन के अभियंता व कर्मचारी व्यवस्था ठीक करने में जुटे हैं। लेकिन बारिश की वजह से फाॅल्ट ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लालटेन लेकर प्रदर्शन किया और बिजली आपूर्ति सुधारने की मांग की।
विज्ञापन

जिले के इटियाथोक, पड़रीकृपाल, मुजेहना, धानेपुर, वजीरगंज खरगूपुर, कटरा बाजार, परसपुर, करनैलगंज क्षेत्र में सुबह तेज बारिश होने लगी। जिससे क्षेत्र के 210 गांवों की बिजली गुल हो गई। वजीरगंज संवाद के अनुसार तुर्काडीहा के बाबाकुट्टी कस्बे में शनिवार को फिर ट्रांसफार्मर जल गया। जिससे पूरे कस्बे की बिजली गुल हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि महीने भर में दूसरी बार ट्रांसफाॅर्मर जला है। अधिकारियों ने 24 घंटे में ट्रांसफाॅर्मर बदलने का आश्वासन दिया था, लेकिन रविवार तक नहीं बदला जा सका।
बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की
जिले में बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लालटेन लेकर प्रदर्शन किया। बौद्ध प्रांत संयुक्त सचिव वकील अहमद की अगुवाई में जिला प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की। इसके साथ ही जिलों में गर्मी की वजह से हुई मौत पर परिजनों को मुआवजा दिलाने और बिजली विभाग में रिक्त पदों को भरने की भी मांग की। इस अवसर पर शिवकुमार शुक्ला, संजय कुमार पाठक, योगेश प्रताप सिंह, राजू बाल्मीकि, शिवम सिंह, शिवम शर्मा, अमित कुमार, अनुराग वर्मा, राजकुमार बरवार, अब्दुल सलाम, प्रवीन कुमार शुक्ला कुमार सिंह, पवन कुमार पांडेय, वीरेंद्र कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें