फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: परीक्षा केंद्र के मानकों पर खरे नहीं उतरे 210 विद्यालय

Mon, 24 Nov 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया तेज हो गई है। विद्यालयों द्वारा पोर्टल पर अपलोड किए गए डाटा का परीक्षण शुरू हो गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कुल 512 विद्यालयों में से लगभग 210 विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाने की कसौटी पर खरे नहीं उतर रहे हैं। इन विद्यालयों में मानक के अनुरूप छात्र संख्या ही नहीं है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया एक नवंबर से शुरू हुई है। 10 नवंबर तक जिले के 512 विद्यालयों ने पोर्टल पर अपने संसाधनों व व्यवस्थाओं का ऑनलाइन डाटा फीड किया। जिन विद्यालयों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में छात्र संख्या 80 से कम होगी, उन्हें केंद्र नहीं बनाया जाएगा। ऐसे में करीब 210 विद्यालयों की छंटनी हो गई है। 27 नवंबर तक केंद्र निर्धारण का प्रारंभिक प्रारूप तैयार करने की तिथि निर्धारित है। चार दिसंबर तक सूची प्रकाशित तैयार कर विद्यालयों व अभिभावकों की आपत्ति मांगी जानी है। 11 दिसंबर तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
30 दिसंबर को जारी होगी परीक्षा केंद्रों की सूची
परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी की जाएगी, जिसे बोर्ड को भेजा जाएगा। इसके बाद अंतिम स्वीकृत केंद्रों की घोषणा 30 दिसंबर तक की जाएगी। आगामी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन, सुरक्षित व पारदर्शी तरीके से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रामचंद्र, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें