फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी गई पराशर ऋषि की अष्टधातु की मूर्ति बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
उमरी बेगमगंज (गोंडा)। परास पट्टी मझवार गांव में स्थित पराशर ऋषि के आश्रम से एक माह पहले चोर गई पराशर ऋषि की अष्टधातु बरामद हो गई है। मूर्ति को पुलिस ने पसका के सरयू नदी के पास मिली।
विज्ञापन



बता दें कि थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के परास पट्टी मझवार गांव में स्थित पराशर आश्रम में वर्ष 1906 में पराशर ऋषि की अष्टधातु की मूर्ति की स्थापना की गई थी। इसके बाद 1977 में आश्रम से मूर्ति चोरी हो गई थी। जो बीस साल बाद गांव के एक खेत की खुदाई के दौरान मिली थी। जिसे ग्रामीणों ने रिलीज कराने के बाद आश्रम में स्थापित करा दिया था।


इसके बाद 8 अप्रैल को एक बार फिर चोरों ने आश्रम से पराशर ऋषि की अष्टधातु की मूर्ति चोरी कर ली। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि मूर्ति की बरामदगी के लिए थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज जितेंद्र यादव व थानाध्यक्ष परसपुर बीएन सिंह की संयुक्त टीम लगाई गई थी।
विज्ञापन



बताया कि शनिवार शाम सूचना मिली कि परसपुर थाना क्षेत्र के पसका में सरयू नदी के किराने से चोरी गई पराशर ऋषि की मूर्ति पड़ी है। सूचना पर मूर्ति को बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें