फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में सांड से टकराई पाटिलपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांड से टकराई पाटिलपुत्र एक्सप्रेस
विज्ञापन


गोंडा। लखनऊ से जा रही पाटिलपुत्र सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार की सुबह 9.40 बजे बस्ती रेलवे स्टेशन के समीप गेट के पास सांड से टकरा गई।

जिससे ट्रेन का एक कोच पटरी से उतर गया। इससे डाउन ट्रैक व लखनऊ से बस्ती के बीच चलने वाली ट्रेनों का संचालन चार घंटे तक बाधित है।

मंगलवार सुबह पाटिलपुत्र एक्सप्रेस बस्ती रेलवे स्टेशन के गेट के समीप पहुंची थी तभी अचानक ट्रैक पर एक सांड आ गया। जिससे ट्रेन सांड से टकरा गई। इस दौरान ट्रेन का एक कोच पटरी से उतर गया।

इससे चार घंटे से लखनऊ से बस्ती के बीच चलने वाली डाउन ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। इस दौरान डाउन ट्रैक बंद होने से वैशाली एक्सप्रेस, गोरखधाम, सत्याग्रह, काठगोदाम, बांद्रा सहित आधा दर्जन ट्रेने बाधित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों की मशक्कत के बाद दोपहर 1.20 बजे गोंडा से वाया बस्ती गोरखपुर रुट के डाउन ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरु हो सका। अपर मंडल रेल प्रबंधक पीके पांडेय ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें