फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ क्षेत्र का दौरा कर पीड़ितों का जाना हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री ने बाढ़ क्षेत्र का दौरा कर पीड़ितों का जाना हाल
विज्ञापन


गोंडा। जनपद के प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने तहसील तरबगंज अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सोनौली मोहम्मदपुर अन्तर्गत इस्माइलपुर का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनका हाल चाल जाना और उन्हें राहत सामग्री वितरित किया।

बाढ़ पीड़ितों को दर्द जानने पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री ने तहसील तरबगंज अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बाढ़ चैकी इस्माइलपुर प्राथमिक विद्यालय में बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होने बाढ़ पीड़ितों से सीधे मुखातिब होकर बाढ़ के बारे में पूछा और उन्हें अब तक महैया कराई गई राहत सामग्रियों के बारे में एक-एक करके जानकारी ली।

प्रभारी मंत्री ने लाभार्थी रजिस्टर पर लाभार्थियों का मोबाइल नम्बर भी दर्ज करने के आदेश देते हुए कहा कि इसे हर हाल में दर्ज कराया जाय ताकि बाढ़ प्रभावितों को दी गई राहत के बारे में क्रास वेरीफिकेशन कराया जा सके।

प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ 30 बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री बांटी। जिलाधिकारी कैप्टेन प्रभान्शु श्रीवास्तव ने बाढ़ पीड़ितों के बारे में प्रभारी मंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि भिखारीपुर-सकरौर तटबन्ध कटने से 113 मजरों के कुल 2390 परिवार प्रभावित हुए हैं जिन्हें सभी आवश्यक राहत सामग्री मानक अनुरूप दी जा रही है।

तबकि तहसील तरबगंज में कुल 220 मजरे प्रभावित हुए हैं तथा राहत के लिए 11 राहत चौकियां बनाई गई हैं जिनमें इस्माइलपुर, ऐली परसौली, पटपरगंज तथा कटरा राहत चौकी संवेदनशील है।

प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए चौबीस घंटे डाक्टरों की तैनाती सुनिश्चित की जाय जिसमें पशु चिकित्सक भी राहत चौकियों पर सभी आवश्यक दवाओं जैसे सर्पदंश, एन्टी रैबीज इन्जेक्शन तथा संक्रामक रोगों से बचाने वाली सभी दवाइयों की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित कराई जाय।
विज्ञापन


राहत सामग्री वितरण के दौरान विधायक तरबगंज प्रेम नरायन पांडेय, विधायक गौरा प्रभात वर्मा, डीएम कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव, एसपी लल्लन सिंह, सीडीओ अशोक कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र, एडीएम रत्नाकर मिश्र, एसडीएम तरबगंज सौरभ भट्ट, सीओ तरबगंज केसी सिंह, सीएमओ डा. संतोष श्रीवास्तव, तहसीलदार बृजमोहन, पूर्व भाजपा अध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी तथा अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें