फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोग प्रमाणपत्र न देने पर दस बीईओ का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उपभोग प्रमाणपत्र न देने पर 10 बीईओ का वेतन रोका

गोंडा। परिषदीय स्कूलों में गैस सिलेंडर की खरीद का उपभोग प्रमाण पत्र न देने पर जिले के दस खंड शिक्षा अधिकारी फंस गए हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एलपीजी कनेक्शन के लिए स्कूलों में भेजी गई धनराशि के गोलमाल की आशंका जताते हुए इन सभी खंड शिक्षा अधिकारियों का वेतन रोक तत्काल प्रभाव से रोक दिया है और कार्यों में लापरवाही को लेकर जवाब तलब किया है।

जिले के 2052 परिषदीय स्कूलों में एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए दिसंबर 2017 में 86.26 लाख रुपये की धनराशि शासन ने आवंटित की थी। प्रति स्कूल 4204 रुपये कनेक्शन के लिए एसएमसी खातों में प्रेषित की गई थी।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने कार्यक्रम का आयोजन कर सामूहिक रुप से गैस कनेक्शन लेने का निर्देश दिया था। कनेक्शन लेने के बाद सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों से उपभोग प्रमाण पत्र लेकर विभाग में जमा करना था।

मनकापुर, बभनजोत, छपिया, मुजेहना, वजीरगंज, पंडरीकृपाल के खंड शिक्षा अधिकारी ने तो धनराशि के उपभोग क प्रमाणपत्र विभाग का उपलब्ध करा दिया मगर इटियाथोक, झंझरी, रुपईडीह, हलधरमऊ, कटरा बाजार, परसपुर, तरबगंज, बेलसर, नवबगंज व करनैलगंज के खंड शिक्षा अधिकारियों ने इस निर्देश को दरकिनार कर दिया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बार बार उपभोग प्रमाण पत्र जमा करने का निर्देश देते रहे लेकिन उनके निर्देशों का कोई असर नहीं हुआ। इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांउेय ने एलपीजी कनेक्शन की खरीद के लिए भेजी गई धनराशि के गोलमाल की आशंका जताते हुए सभी दस खंड शिक्षा अधिकारियों का अप्रैल माह का वेतन रोक दिया है।

यू डायस डाटा समय से न उपलब्ध कराने पर खंड शिक्षा अधिकारी पंडरी कृपाल यज्ञनरायन वर्मा व रुपईडीह के खंड शिक्षा अधिकारी सत्यदेव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन


बीएसए संतोष कुमार देव पांडेय ने बताया कि 22 मार्च से 5 अप्रैल तक यू डायस पखवाड़ा का आयोजन कर शैक्षिक सत्र 17-18 का यू डायस डाटा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था मगर डाटा तो दूर इन दो खंड शिक्षा अधिकारियों ने यू डायस से संबंधित साफ्टवेयर ही नहीं प्राप्त किया। इस पर दोनो अफसरों को नोटिस जारी कर 12 अप्रैल तक हर हाल में यू डायस सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें