परिषदीय स्कूलों के एक लाख छात्रों का अभी तक नहीं बना आधार
गोंडा। जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले क रीब एक लाख छात्र छात्राओं का आधार नामांकन नही हो सका है। शासन से इसकी धीमी प्रक्रिया पर नाराजगी जताई है और स्कूलों में कैंप का आयोजन कर बच्चों का आधार बनवाने जाने का निर्देश दिया है।
इस सख्त रुख के बाद बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने ब्लॉकों में बच्चों का आधार नामांकन 15 फरवरी तक पूरा कराए जानें का निर्देश दिया है।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय देश भर के सरकारी स्कूलों में पढने वाले छात्र छात्राओं का आधार कार्ड बनाने के लिए फिक्रमंद हो लेकिन जिले के अफसरों को इससे कोई लेना देना नही है। यहां न तो आधार कार्ड बनाने के लिए प्रशासन स्तर पर कोई पहल ही की गई है और न कोई जागरुकता अभियान ही चलाया गया।
यही कारण रहा कि परिषदीय स्कूलों में पढने वाले करीब एक लाख छा छात्राओं का अब तक आधार नामंाकन नही कराया जा सका है। जिले के परिषदीय स्कूलों में इस सत्र में 3.57 लाख छात्र छात्राओं का पंजीकरण है।
इन छात्र छात्राओं की संख्या, पढ़ाई व रिजल्ट आदि की जानकारी हासिल करने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय इन छात्रों का डाटाबेस तैयार करने की दिशा में काम कर रहा है। इस डाटाबेस को छात्रों के आधार कार्ड से जोड़े जाने की योजना है।
सरकार का मानना है कि आधार लिंक कराने के बाद छात्रों की पढ़ाई व ड्राप आउट की वास्तविक संख्या की रियल टाइम मानीटरिंग की जा सकेगी। इसको लेकर केंद्र की सरकार ने पिछले वर्ष सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं का आधार कार्ड बनवाए जाने का निर्देश दिया था।
इसके अलावा जिन छात्रों का आधार अभी नहीं बन सका है उन्हें एक यूनीक नंबर दिया जाना है। बेसिक शिक्षा निदेशक भी परिषदीय स्कूलों में कैंप लगाकर छात्रों का आधार कार्ड बनाए जाने का निर्देश दे चुके हैं लेकिन सरकारी स्कूलों में आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया ठंढे बस्ते में है।
वर्तमान शैक्षिक सत्र में जिले भर के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले करीब एक लाख छात्र ऐसे है जिनके पास आधार कार्ड नहीं है। इन बच्चों का आधार कार्ड कैसे बनेगा इसको लेकर जिला प्रशासन के पास कोई योजना भी नही हैं।
अफसरों की लापरवाही से इन छात्रों कोई यूनीक नंबर ही मुहैया कराया गया है। शासन स्तर से आधार कार्ड बनाए जाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के बाबत निर्देश मिलने के बावजूद जिले में कही भी कोई जागरुकता अभियान भी नहीं चलाया गया जिससे बच्चे आधार कार्ड से वंचित रह गए।
इनसेट
परिषदीय स्कूलों ंमें आधार नामांकन की स्थिति
ब्लाक नामांकित छात्र आधार विहीन छात्र
नगर क्षेत्र 9809 5274
झंझरी 21577 4853
पंडरीकृपाल 14562 3112
इटियाथोक 19396 2651
मुजेहना 18026 3829
रुपईडीह 29384 6435
मनकापुर 21555 5840
छपिया 18120 10527
बभनजोत 16964 6449
तरबगंज 20858 2331
नवाबगंज 19668 2465
वजीरगंज 22082 6890
बेलसर 26241 10382
करनैलगंज 26923 6940
परसपुर 27460 7977
हलधरमऊ 20390 7419
कटरा बाजार 24097 3010
योग- 357615 96384
इनसेट
आधार नामांकन के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को 15 फरवरी तक का समय दिया गया है। अधिकतर बच्चों का आधार बन चुका है। जो बचे हैं उनका नामांकन भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
संतोष कुमार देव पांडेय, बीएसए गोंडा