फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीक हो गया डिप्टी सीएम का सीक्रेट प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
कै से लीक हो गया डिप्टी सीएम का सीक्रेट प्लान
विज्ञापन


गोंडा। यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन मंगलवार को परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी का प्रदेश के डिप्टी सीएम का प्लान सोमवार की देर रात में ही लीक हो गया। छापेमारी के लिए चिन्हित सीक्रेट प्लान लीक होने के दस घंटे के भीतर ही जिले के सभी परीक्षा केंद्रों की तस्वीर बदल गई।
इस लीकेज का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मंगलवार को डिप्टी सीएम की अगवानी के लिए पुलिस परेड ग्राउंड पर पहुंच गए।
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे जब डिप्टी सीएम केंद्रों पर छापेमारी के लिए जिले में पहुंचे तो जिला प्रशासन को आनन फानन में दूसरे स्कूलों को छापेमारी के लिए चिन्हित करना पड़ा।

जिले को नकल की मंडी बताने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद प्रदेश की भाजपा सरकार जिले में नकल को बेहद गंभीर मानकर चल रही है। नकल माफिया पर नकेल कसने के लिए कई तरह के सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

इसी को लेकर प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन जिले के परीक्षा केंद्र पर छापेमारी का प्लान तैयार किया था। बताया जा रहा है कि छापेमारी के लिए स्कूल भी चिन्हित कर लिया गया था।

सोमवार की देर रात करीब आठ बजे जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी गई थी मगर रात में ही डिप्टी सीएम के छापेमारी का सीक्रेट प्लान लीक हो गया। प्लान के लीक होने के महज दस घंटे के भीतर ही परीक्षा केंद्रों की तस्वीर बदल गई।

मंगलवार को जब डिप्टी सीएम छापेमारी के लिए पहुंचे तो सभी केंद्रों पर व्यवस्था चाक चौबंद थी। चिन्हित परीक्षा केंद्र पर छापेमारी के प्लान के लीक हो जाने के बाद डिप्टी सीएम को दूसरे केंद्रों का निरीक्षण करना पड़ा।
विज्ञापन


पुलिस मीडिया सेल पर वायरल हुई थी जानकारी

गोंडा। डिप्टी सीएम की छापेमारी का सीक्रेट प्लान सोमवार की देर रात पुलिस मीडिया सेल के व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हो गया था। इसी ग्रुप पर चिन्हित स्कूल वाले क्षेत्र को भी सार्वजनिक कर दिया गया। इसके बाद नकल माफिया सक्रिय हो गए और रातों रात परीक्षा केंद्रों का दृश्य बदल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें