फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसें में व्यापारी के बेटे की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हादसें में व्यापारी के बेटे की मौत, एक घायल

इटियाथोक गोंडा। बकाय वसूलकर शनिवार की शाम घर लौट रहे बाइक सवार युवकों की बाइक गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर नौवागांव के समीप अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। शहर के रानी बाजार के रहने वाले कपड़ा व्यापारी दुर्गा प्रसाद का बेटा विश्वनाथ (19) अपने साथी अमन (24) पुत्र महादेव के साथ बाइक से शनिवार की दोपहर तकादा वसूलने इटियाथोक बाजार गया था। वसूलने के बाद दोनों वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


अमन बाइक चला रहा था और बाइक के पीछे विश्वनाथ बैठा था। वह दोनों गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर नौवा गांव के पास पहुंचे थे तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जिससे विश्वनाथ की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


इस हादसे में अमन घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक को थाने ले आई है। थानाध्यक्ष इटियाथोक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें