फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 200 महिला रेलकर्मियों को मिलेगा मनचाही तैनाती का लाभ

Mon, 09 Oct 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे में अति संवेदनशील पद व रनिंग विभाग में कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों को बेहतरीन सौगात दी है। महिला कर्मचारी अब मनचाहे विभाग में तबादला व कटेगरी चेंज कराकर तैनाती पा सकती हैं। इस नियम से गोंडा रेलवे में करीब 200 महिलाकर्मियों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। इसमें सबसे अधिक ट्रैकमैन, लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, पॉइंट्स मैन, गेटमैन, ट्रॉलीमैन, स्टेशन मास्टर, गार्ड (ट्रेन मैनेजर), रेलवे लोको शेड व कैरज विभाग गोंडा में सेफ्टी पदों पर ड्यूटी करने वाली महिलाओं को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन

नई दिल्ली स्थित रेलवे बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर संजय कुमार ने कहा कि इस संबंध में भारतीय रेल के सभी महाप्रबंधकों के पास आदेश की प्रति भेजकर अपने-अपने जोन में इस तरह की महिला कर्मचारियों की सूची देने का निर्देश दिया गया। उधर, ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री शिवगोपाल मिश्र ने बताया यह फैसला लागू करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है। उन्होंने कहा- रेलवे बोर्ड के इस आदेश का स्वागत है। महिला कर्मचारियों को तनावमुक्त होकर ईमानदारी से ड्यूटी करने की शक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें