फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है। वहीं संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। शनिवार को 20 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं 89 संक्रमितों का होम आइसोलेशन समाप्त हुआ है। अब जिले में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 206 बची है। वैवाहिक कार्यक्रमों का सीजन होने के कारण बड़ी संख्या में प्रवासी जिले में आ रहे हैं जिससे स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी तेज कर दी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राधेश्याम केसरी का कहना है कि करीब 25 फीसदी लोग बाहर से आने वाले या उनके संपर्क में आकर संक्रमित होने वाले हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे राज्यों से आने वालों की निगरानी बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम व नगर निगरानी समितियों को निर्देश दिया गया है कि वे दूसरे राज्यों से आने वालों पर नजर रखें। साथ ही उनकी सूचना कोविड कमांड कंट्रोल रूम को दें। यदि जरूरी हो तो बाहर से आने वालों को होम क्वारंटाइन रहने के लिए कहें।
सीएमओ ने बताया कि निगरानी समितियों से लक्षण वाले जुकाम बुखार के मरीजों की भी जानकारी देने को कहा गया है। आशा बहू को भी सक्रिय किया गया है। उन्होंने बताया कि निगरानी समितियां संभावित लक्षण वाले लोगों को दवा किट भी दे रही हैं। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन और बस स्टाप पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें एंटीजन से कोविड की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें