कजरी तीज पर मंदिरों में जलाभिषेक किया गया। महिलाओं ने घरों में पूजन किया। पर्व पर कई जगह आकर्ष
खरगूपुर/गोंडा। कजरी तीज पर सोमवार को पूरा जिला शिवमय रहा। सरयू घाट से जल लेकर निकले करीब 20 लाख कांवड़ियों ने जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक किया। रविवार रात से शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला सोमवार देर शाम तक जारी रहा। हर-हर महादेव, बोल बम, बम-बम भोले और हर-हर बम-बम के जयघोष से शहर से लेकर गांव तक का माहौल भक्तिमय रहा।
करनैलगंज के सरयू घाट पर रविवार से ही कांवड़ियों का सैलाब उमड़ने लगा था। करनैलगंज समेत आसपास के घाटों से जल भरकर कांवड़िये पैदल अपने निर्धारित मंदिरों की ओर रवाना हुए। बलरामपुर और राप्ती क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में शिवभक्त खरगूपुर के पृथ्वीनाथ मंदिर पहुंचे।
भगवा वस्त्रों में कांवड़ लिए शिवभक्तों के जत्थे रातभर सड़कों पर बोल बम का जयघोष करते हुए आगे बढ़ते रहे। मंदिर के विशाल शिवलाट पर सोमवार सुबह 10 बजे तक करीब साढ़े 11 लाख कांवड़िये जलाभिषेक कर चुके थे। इसके बाद क्षेत्रीय और दूरदराज से पहुंचे श्रद्धालुओं के जलाभिषेक का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। शिवभक्तों ने गंगाजल, दूध, पुष्प, बेलपत्र, शमी, भांग और धतूरा अर्पित कर मनोकामना मांगी। देवीपाटन मंडल के विभिन्न जिलों के साथ ही नेपाल से भी श्रद्धालु यहां पहुंचे।