फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1962 बूथों पर आज पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

Sat, 16 Jan 2016 11:24 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को चलने वाले पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को जिला अस्पताल से इसे लेकर एक रैली निकाली गई। जिसे सीएमओ डॉ. अमर सिंह कुशवाहा ने जिला अस्पताल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रविवार को जिले में पोलियो की खुराक पिलाने के लिए करीब पांच लाख बच्चों को चिन्हित किया गया है, जिन्हें जिलेभर में बनाए गए 1962 पोलियो बूथों पर खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के मुख्य गेट से निकाली गई पोलियो रैली को सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी सहित अन्य डॉक्टर मौजूद रहे।

रैली जिला अस्पताल से होकर महिला अस्पताल, एलबीएस चौराहा, मेवातियान, पटेलनगर, मनकापुर बस स्टैंड, आवास विकास कॉलोनी, पुलिस चौकी मिश्रौलिया होते हुए पुन: जिला अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन


रैली में शामिल लोगों ने शून्य से पांच साल तक के बच्चों के अभिभावकों से रविवार के दिन बच्चों को पोलियो बूथ लाकर दवा पिलाने को कहा।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अमर सिंह कुशवाहा ने बताया कि रविवार को जिले भर में बनाए गए 1962 पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक पीने से वंचित न रह जाए, इसके लिए 42 मोबाइल टीमें भी रविवार को अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण करेंगी। जबकि रविवार को पोलियो दिवस के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी।

सीएमओ ने बताया कि रविवार को जिले भर के स्कूल खुले रहेंगे। जहां पोलियो के बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर आशा कार्यकर्त्रियों के साथ अन्य लोगों से बच्चों को घर से लाकर पोलियो की दवा पिलाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें