फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेल ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव

गोंडा। मनकापुर-मसकनवां रेलखंड के किशुनदासपुर-अशरफपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप मंगलवार की दोपहर रेल ट्रैक के किनारे एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा पाया गया है।

शव की सूचना पर वहां आस-पास के लोगों का जमावड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के मनकापुर-मसकनवा रेलखंड पर स्थित किशुनदासपुर-अशरफपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप रेल ट्रैक किनारे मंगलवार की दोपहर 25 वर्षीय एक युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला।
विज्ञापन


शव की सूचना पर वहां आए आस-पास के लोगों में से एक व्यक्ति ने शव की शिनाख्त की। उसने बताया कि शव छपिया थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव निवासी ओम प्रकाश मिश्र(25)पुत्र तुंगनाथ का है।
विज्ञापन


शिनाख्त करने वाले ने ओमप्रकाश को खुद का रिश्तेदार बताया। रेलवे के मेमो पर कोतवाली मनकापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल विनय कुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार वालों को सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें