फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से रोका तो शोहदों ने शिक्षक नेता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ से रोका तो शोहदों ने शिक्षक नेता को पीटा
विज्ञापन


गोंडा। फैजाबाद रोड पर फातिमा स्कूल के पास लड़कियों से छेड़खानी की कोशिश कर रहे शोहदों को रोकने पर शिक्षक संजीव कुमार मिश्र की शोहदों ने पिटाई कर दी। स्कूल से निकल रहे संजीव मिश्र ने देखा कि करीब आधा दर्जन लड़के लड़कियों पर छींटाकशी कर रहे हैं और छेड़छाड़ की कोशिश कर रहे हैं।

जैसे ही वे रुके और लड़कों को समझाने लगे तो लड़के हमलावर हो गए। एक ने तो पिस्टल निकाल कर लहराया और बाकी ने उनकी पिटाई कर दी। शिक्षक नेता को पिटते देख उधर से गुजर रहे लोग दौड़े तो धमकाते हुए लड़के आवास विकास कॉलोनी की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित शिक्षक नेता संजीव मिश्र ने नगर कोतवाल से मिलकर पूरी जानकारी दी। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षक नेता के साथ हुए घटना की तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की एक टीम लगाया गया है और शोहदों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें