फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाट पट्टी पर बैठ पढ़ाई कर रहे तीन लाख नौनिहाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टाट-पट्टी पर बैठ पढ़ाई कर रहे तीन लाख बच्चे

गोंडा। प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा में सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए इस बार बजट में खास प्रावधान किया है जिसमें स्कूलों में सुविधा को बढ़ाने की बात कही गई है। मगर परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहालों को बुनियादी सुविधाएं मयस्सर नहीं हैं।

पढ़ाई के लिए डेस्क व मेज अब भी सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए सपना है। करीब तीन लाख नौनिहाल जमीन पर टाट पट्टी बिछाकर पढ़ाई कर रहे हैं।

जिले में 2232 प्राथमिक व 983 उच्च प्राथमिक स्कूल संचालित हो रहे हैं जिसमें 3.57 लाख नौनिहाल शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। मगर वर्तमान समय में परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था बेपटरी है।
विज्ञापन


निरीक्षण के लिए अफसरों की फौज होने के बावजूद शिक्षक समय से स्कूल नहीं पहुंच रहे है। सत्र बीतने के कगार पर है मगर अभी भी कई स्कूल ऐसे हैं जहां बच्चों को किताब नहीं मिल सकी है। जूता मोजा व स्वेटर भी बच्चों तक नही पहुंच सका है।

अधिकतर स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। करीब तीन हजार स्कूल ऐसे हैं जहां बच्चों को बैठने के लिए डेस्क मेज नहीं है। मेज पर बैठकर पढाई करना इन स्कूलों के नौनिहालों के लिए किसी सपने से कम नही हैं।

कई स्कूल तो ऐसे हैं जहां टाट पट्टी तक उपलब्ध नही है। स्कूलों में गदंगी का अंबार है। सफाई कर्मी स्कूलों तक नही पहुंच रहे हैं। शौचालय बदहाल पड़े हैं। स्कूलों में बिजली का कनेक्शन कराया जा चुका है मगर बिजली का दूर दूर तक नामोनिशान नही है।

स्कूलों की इस दुर्दशा के बीच करीब तीन लाख बच्चे टाट पट्टी पर बैठकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कई स्कूल तो ऐसे हैं जहां टाट पट्टी भी बच्चों को मयस्सर नही है। इन स्कूलों के बच्चे अपने घरों से बोरी लेकर स्कूल आते हैं और उसी पर बैठकर अपने सुनहरे भविष्य का ताना बाना बुनते हैं।

अब इस बार के बजट में परिषदीय स्कूलों की सेहत सुधारने के लिए योगी सरकार ने करोड़ों रुपए का बजट शिक्षा विभाग को दिया है और बेसिक शिक्षा की बुुनियादी हालत में सुधार का संकल्प व्यक्त किया है। स्कूलों में बच्चों को बैठने के लिए डेस्क व मेज उपलब्ध कराने की बात भी कही गई है। इससे स्कूलों में सुविधाओं में बढा़ेत्तरी का आस जगी है।

बीएसए से हो चुकी है शिकायत

गोंडा। स्कूलों में किताब न बांटे जाने की शिकायत विशिष्ट बीटीसी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनूप कुमार सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कर चुके हैं। अनूप सिंह का आरोप है कि बेलसर ब्लाक के कई स्कूलों में अब तक किताब नही पहुंचाई गई है।

कमीशन खोरी के चक्कर में कई स्कूल में स्वेटर भी नहीं बांटा गया है। इस शिकायत पर बीएसए बेलसर ब्लाक के बीईओ से जवाब तलब कर चुके है मगर व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


हाल ही में 90 उच्च प्राथमिक स्कूलों में डेस्क व मेज उपलब्ध कराए जाने के लिए बजट मिला है। उसकी प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही धनराशि चयनित स्कूलों के एसएमसी खातों में भेजी जाएगी। इसके अलावा स्कूलों की व्यवस्था में सुधार के लिए प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही बदलाव दिखाई देगा।
संतोष कुमार देव पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें