फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो खो में जगदीशपुर वल्दी कबड्डी में नरायनपुर कला चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खो-खो में जगदीशपुर वल्दी कबड्डी में नरायनपुर कला चैंपियन

गोंडा। कटरा बाजार के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालकराम बनगांव में आयोजित दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में बुधवार को खो खो के मुकाबले में जगदीशपुर वल्दी की बालिकाओं की टीम नरायनपुर कला की टीम को हराकर विजेता बनी।

वहीं कबड्डी के प्राथमिक वर्ग के मुकाबले में नरायनपुर की टीम ने दुबहा बाजार व उच्च प्राथमिक वर्ग में वीरपुर की टीम ने खेमपुर की टीम को हराया। इसके अलावा रंगोली प्रतियोगिता में नैन्सी,मेंहदी में कोमल व सुलेख में शालू व हर्षिता ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, अंताक्षरी व चित्रकला की प्रतियोगिता भी कराई गई। इन प्रतियोगिताओं म ें नौनिहालों ने अपना दम दिखाया। विजेता खिलाड़ियों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कटरा बाजार के परिषदीय स्कूल बालकराम बनगांव में आयोजित दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के दूसरे और अंतिम दिन बालक और बालिका वर्ग के अलग अलग प्रतियोगिताएं कराई गई। उच्च प्राथमिक स्तर के बालिका वर्ग के खो खो मैच में उच्च प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर वल्दी व नरायनपुर कला की टीमों के बीच मुकाबला हुआ।

इस मैच में जगदीशपुर की टीम ने नरायनपुर की टीम को हराकर विजेता बनी। प्राथमिक स्तर के कबड्डी के मुकाबले में नरायनपुर की कला की टीम ने दुबहा बाजार की टीम को हराया। उच्च प्राथमिक स्तर के कबड्डी मैच में वीरपुर की टीम ने खेमपुर की टीम को हराया। रंगोली प्रतियोगिता में नैन्सी, मेंहदी में कोमल व सुलेख में शालू व हर्षिता ने प्रथम स्थान हासिल किया। चित्रकला में कोमल व गणेश ने प्रथम स्थान हासिल किया।

उच्च प्राथमिक वर्ग के अंताक्षरी व सुलेख मुकाबले में राम प्रताप द्विवेदी ने पहले स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक स्तर के बालिका वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में कविता तो बालक वर्ग में अजय भारती अव्वल रहे। बालक वर्ग के 400 मीटर की रेस में मो रिजवान व बालिका वर्ग में नेहा मिश्रा ने जीत हासिल की।

100 मीटर दौड में बालिका वर्ग की लक्ष्मी देवी व बालक वर्ग में सहीम अव्वल रहे। दो मीटर रेस में मो हामिद ने जीत दर्ज की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय ने सभी विजेता बच्चों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक पीटीआई संजय यादव व शिक्षक आशुतोष तिवारी ने किया।
विज्ञापन


कनिकराम व रवि यादव ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी जैनेंद्र कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह, एबीआरसी रवि तिवारी, एनपीआरसी नंद कुमार त्रिपाठी,सूर्यप्रकाश त्रिपाठी,जीत बहादुर सिंह,सुशील कुमार,रामचंद तिवारी,राजमणि मिश्रा,रामचंद्र शुक्ल समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें