फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बभनान स्टेशन के पीछे बनेगा रैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान स्टेशन के पीछे बनेगा रैंप
विज्ञापन


बभनान( गोंडा ) पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम आलोक सिंह विभागीय अधिकारियों के साथ स्पेशल ट्रेन से बुधवार को दोपहर बभनान रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। स्टेशन के सघन निरीक्षण में डीआरएम ने प्लेटफार्म नंबर एक पर साफ-सफाई का जायजा लिया। वहीं वाटर सप्लाई सिस्टम सही न होने पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक व प्लेटफार्म नंबर दो पर लाइटों को सही कराने का निर्देश दिया। इसके बाद प्लेटफार्म नंबर एक के पूरब निरीक्षण के दौरान रैम्प बनाने का निर्देश दिया। बभनान रेलवे स्टेशन पर बने वेटिंग रूम में बड़ी सीट लगाने का निर्देश स्टेशन अधीक्षक को दिया। बभनान रेलवे स्टेशन के पीछे निरीक्षण के दौरान डीआरएम आलोक सिंह ने टैक्सी स्टैंड के लिए बैरिकेटिंग कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। इस दौरान डीआरएम ने रेलवे ट्रैक पर चलाए जा रहे मरम्मत कार्य का सघन निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों द्वारा बभनान रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई व प्रकाश की व्यवस्था तथा वाटर सप्लाई की शिकायत करने पर डीआरएम ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कमियों को शीघ्र सही कराने का दिशा निर्देश दिया। लगभग 1 घंटे के सघन निरीक्षण के दौरान डीआरएम आलोक सिंह संबंधित अधिकारियों के साथ मिनट पर स्पेशल ट्रेन से गौर स्टेशन के लिए रवाना हो गये। इस दौरान सीनियर डीसीएम नीलिमा सिंह ,सीनियर डीईएन पीके सिंह, एसडीएससी राजीव, स्टेशन अधीक्षक राजीव चतुर्वेदी, सीनियर डीएसटी दीपू श्याम, एसएससी राजीव यादव, सहित तमाम बिभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
डीआरएम के निरीक्षण के दौरान बभनान रेलवे स्टेशन पर विजय कुमार व्यास के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारियों ने मनवर संगम एक्सप्रेस का बभनान में ठहराव कराने, लखनऊ से गोरखपुर के बीच मेमो ट्रेन चलाने, प्लेटफार्म नंबर एक पर पश्चिम तरफ ऊंचाई बढ़ाए जाने सहित पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन डीआरएम आलोक सिंह को सौंपा। इस दौरान अन्नू मिश्रा, राजेश कुमार गुप्ता, रामू गुप्ता, अभिषेक कुमार सहित तमाम ब्यापारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें