फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में दो लोगों की मौत से गांव में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में दो लोगों की मौत से गांव में कोहराम
विज्ञापन

इटियाथोक(गोंडा)। थाना क्षेत्र के एक गांव से मजदूरी करने मुंबई गए दो लोग गुरुवार को काम करते समय एक पुरानी बिल्डिंग के नीचे दब गए जहां उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के ग्राम गोशैन्द्रपुर के सुग्गानगर के रहने वाले मोहम्मद रिजवान(26)पुत्र मोहम्मद सईद,मोहम्मद हलीम(33)पुत्र ननकुन व अहमद अली(28)पुत्र रियाज निवासी फरेंदा मुंबई में रहकर मजदूरी का काम करते थे। ग्राम प्रधान मो.आरिफ खान ने बताया कि गुरुवार की दोपहर तीनों मुंबई में आलमगीर होटल के पीछे 114 साल पुरानी हुसैनी बिल्डिंग में काम कर रहे थे। बारिश के दौरान यह पुरानी बिल्डिंग ढह गई। इसमें मोहम्मद रिजवान व मोहम्मद हलीम की दबकर मौके पर ही मौत हो गई और अहमद अली दबकर गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें