फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचल कर अधेड़ व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक से कुचल कर अधेड़ व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

मसकनवा (गोंडा )। थाना छपिया अंतर्गत हथियागढ़ बाजार के पास ट्रक की चपेट में आने से एक पचास वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी। एसओ छपिया ने बताया कि सोमवार की सुबह हथियागढ़ क्षेत्र के जालेपुर गांव निवासी मुमताज अली (50) साइकिल से अपने घर से सुबह धान कूटवाने के लिये हथियागढ़ बाजार गया था। मुमताज अली हथियागढ़ से अपने घर वापस जा रहा था। जालेपुर बाग के पास पहुंचा था कि हथियागढ़ की ओर से आ रही एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। जब तक उसे किसी अस्पताल पहुंचाया जाता उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी मौका देखकर ट्रक वहीं छोड़कर फरार हो गए। एसओ छपिया शैलेश सिंह ने बताया की मृतक के चचेरे भाई नफीस अहमद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें