फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 जोनल मजिस्ट्रेट करेंगे पंचायत चुनाव की निगरानी

Tue, 29 Sep 2015 12:00 AM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत की 40 और क्षेत्र पंचायत की 997 सीटों के चुनाव की निगरानी 19 जोनल मजिस्ट्रेट करेंगे। 101 सेक्टर मजिस्ट्रेट चुनाव की पल-पल की रिपोर्ट जुटाएंगे। तीनों तहसीलों के एसडीएम को आदर्श चुनाव आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। पंचायत चुनाव में अशांति फैलाने वाले अराजकतत्वों को पाबंद कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला मजिस्ट्रेट प्रीति शुक्ला ने जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत के चुनाव में पूरी तरह से सतर्क रहने का निर्देश सभी अधिकारियों को दिया है। जिला मजिस्ट्रेट ने एसपी वीडी शुक्ल से वार्ता कर सभी मतदान केंद्रों पर भारी सुरक्षा बल तैनात कराने का निर्णय लिया है।

वार्ता के दौरान एसपी ने बताया कि सभी थाना क्षेत्रों के अराजकतत्वों को तत्काल पाबंद कराने की कार्रवाई पूरी कराने के लिए थानाध्यक्षों को दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है। जिले के सभी नौ ब्लॉकों के 905 मतदान केंद्रों की निगरानी कराने के लिए तैनात किए गए 19 जोनल मजिस्ट्रेटों को सतर्क कर दिया है।
विज्ञापन


सभी 101 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को पल-पल की रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जिला मजिस्ट्रेट ने सभी मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने का निर्देश जारी किया।

सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के साथ-साथ इंडिया मार्का-टू हैंडपंपों, प्रसाधन घरों व पहुंचने के लिए मार्गों को दुरुस्त कराने की व्यवस्था संबंधित विभागों के अफसर तत्काल शुरू कर दें अन्यथा संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिला मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिया है कि तीनों तहसीलों के एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्था की रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें