फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 युवा मानदेय भी पाएंगे और बंगलौर में पाएंगे प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कौशल विकास मिशन योजना से 19 युवाओं को रोजगार परक प्रशिक्षण के बाद प्लेसमेंट के लिए गुरुवार को बंगलूरू भेजा गया है। विकास भवन से युवाओं की टीम को मुख्य विकास अधिकारी आशीष कुमार ने रवाना किया। उन्हाेंने कहा कि युवाओं को कौशल विकास से रोजगार दिए जाने का प्रयास हो रहा है। बंगलौर में तय मानदेय व अन्य सुविधाओं के साथ रोजगार दिलाया गया है।
विज्ञापन

कौशल विकास मिशन से संचालित केन्द्र आरएसडब्लूएम, फ्लैक्सी पार्टनर से 19 युवाओं को प्रशिक्षित किया गया था। इन्हें वाशिंग मशीन ऑपरेटर का प्रशिक्षण मिला और प्रशिक्षित करने के बाद एएचपी पेयरल प्रा लि बंगलूरू में ओजीटी के लिए रवाना किया गया। इसके तहत युवाओं को इन कम्पनियों में रोजगार दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी आशीष कुमार ने विकास भवन परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर सीडीओ ने बताया कि ओजीटी के दौरान प्रशिक्षार्थियों को निशुल्क भोजन एवं निवास की व्यवस्था के साथ ही साथ मानदेय भी 9000 से 11500 के मध्य दिया जाता है तथा पीएफ एवं मेडिकल की सुविधाए बोनस आदि प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर रजत यादव जिला विकास अधिकारी, प्रदीप कुमार मिश्रा एवं मानस मणि पाण्डेयए डीपीएमयू, आदर्श कश्यप, कार्यालय सहायक तथा केन्द्र प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें