प्रथम चरण के होने वाले चुनाव में करनैलगंज तहसील क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य पद की 13 सीटों पर अब 186 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिला पंचायत सदस्य की 13 सीटों पर 186 उम्मीदवारों में कड़ा व दिलचस्प मुकाबला होगा। इस इलाके में जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के उम्मीदवारों ने चुनाव चिह्न मिल जाने के बाद से प्रचार अभियान तेज कर दिया है।
करनैलगंज क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य की 13 सीटों पर लोगों की निगाहें लगी हुई हैं। पंचायत चुनाव का आगाज इसी क्षेत्र से होना है।
इस क्षेत्र में नौ अक्टूबर को जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान होना है। शनिवार को उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न मिलने के बाद से गांव-गांव में चुनाव का प्रचार तेज हो गया है।
करनैलगंज क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य व बीडीसी उम्मीदवारों को प्रचार-प्रचार करने के लिए अब मात्र चार दिन बचे हैं। यहां जिला पंचायत सदस्य के 13 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 319 पद के लिए घमासान शुरू हो गया है।
प्रथम चरण करनैलगंज तहसील क्षेत्र के 13 वार्डों में प्रत्याशी
वार्ड क्षेत्र प्रत्याशी
17 कटरावीरपुर 18
18 दुबहाबाजार 12
19 जमथरा 13
20 हलधरमऊ पूर्वी 09
21 हलधमऊ पश्चिमी 20
22 हलधरमऊ मध्य 19
23 करनैलगंज 04
24 भंभुआ 09
25 धनावा 11
26 डेहरास 29
27 परसपुर 20
28 खरगूपुर 07
29 भौरीगंज 14
प्रथम चरण में करनैलगंज तहसील क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य पर के लिए नामांकन करने वाले 29 लोगों के परचे खारिज हुए हैं। इस क्षेत्र से जिपं सदस्य की13 सीटों के लिए दो दिन में 215 लोगों ने परचा दाखिल किया था। नामांकन पत्रों की जांच में अलग-अलग कारणों से 29 नामांकन पत्र रद कर दिए गए। अब इस क्षेत्र में 186 उम्मीदवार शेष हैं।
दूसरे चरण के लिए जिला पंचायत सदस्य पद के लिए हुए नामांकन पत्रों की जांच शुरू हो गई है। रविवार को जिला उप निर्वाचन अधिकारी त्रिलोकी सिंह ने टीम के साथ दूसरे चरण के लिए हुए नामांकन पत्रों की जांच शुरू की। दूसरे चरण में 16 जिला पंचायत सदस्य सीटों पर कुल 414 लोगों ने नामांकन किया है।
उप निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में प्रथम दिन हुए 202 नामांकन पत्रों की जांच हो गई है। शेष नामांकन पत्रों की जांच सोमवार को पूरी कर वैध नामांकन पत्रों के पाये जाने के बाद उसके उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। इस बाबत एडीएम त्रिलोकी सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने के बाद उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।