गोंडा। लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा ने अपना किला मजबूत करने के लिए गांव गिरांव के रूठे स्थानीय नेताओं को भगवा धारण कराया। मंगलवार को विधानसभा मिलन समारोह में 126 ग्राम प्रधान, सभासद व क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित कुल 1837 लोग भाजपा में शामिल हुए।
गोंडा सदर विधानसभा का मिलन समारोह जयमहल मैरिज लॉन में आयोजित हुआ। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप की अगुवाई में 210 लोगों ने भाजपा की सदस्या ली।
नगर पालिका परिषद गोंडा के सात सभासद, आठ क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा छह ग्राम प्रधान शामिल हुए, जिसमें सभासद प्रकाश आर्य, वैभव नारायण, अभिषेक मिश्रा, अरविंद सोनी, शशांक श्रीवास्तव, मिथुन कौशल, कमलेश कुमारी आदि रहे।
इसके साथ ही पूर्व जिला मंत्री धर्मेंद्र कुमार पांडेय एवं पूर्व नगर महामंत्री ज्ञानेंद्र पाठक को फिर से भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।
इसी प्रकार मेहनौन विधानसभा में विधायक विनय कुमार द्विवेदी, मसकनवा में विधायक प्रभात वर्मा, करनैलगंज में विधायक अजय सिंह, मनकापुर में विधायक रमापति शास्त्री ने सैकड़ों लोगों को सदस्यता दिलाई।
कैसरगंज सांसद व तरबगंज विधायक ने दिलाई सदस्यता
तरबगंज स्थित भाजपा जन सहयोग कार्यालय पर मंगलवार को कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह, एमएलसी अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह व विधायक प्रेम नरायन पांडेय के मौजूदगी में लोगों ने सदस्यता ग्रहण करते हुए पार्टी के नीतियों की सराहना की। जफरापुर के प्रधान मोहम्मद गनी व बीडीसी दिनेश सिंह, एली परसौली के प्रधान मनीराम यादव व बीडीसी अर्जुन यादव, गढ़ी के प्रधान लल्लू यादव, पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी पंकज सिंह, अनुराग सिंह, अभिषेक सिंह, विकास सिंह आदि ने भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान लोकसभा संयोजक अकबाल बहादुर तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, अजय सिंह पिंटू, संदीप मिश्र आदि रहे।