दहेज नहीं मिला तो विवाहिता को मार डाला
गोंडा। विरमापुर गांव में दहेज नहीं मिला तो ससुराल वालों ने रविवार की देर रात विवाहिता को मार डाला। मामले में थाना इटियाथोक में विवाहिता के पिता ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना इटियाथोक क्षेत्र के विरमापुर गांव के रहने वाले फरियाद ने थाना इटियाथोक में सोमवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी बेटी मुमताज(25) का निकाह 9 माह पूर्व इसी गांव के रहने वाले इमदाद के बेटे हमजा के साथ किया था।
फरियाद का आरोप है कि निकाह के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले दहेज की खातिर उसकी बेटी मुमताज को मारने-पीटने लगे। इसके लिए ससुराल वाले उसके अक्सर प्रताड़ित किया करते थे।
ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर मुमताज ने रविवार की देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। फरियाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फरियाद ने थाना इटियाथोक में पति हमजा, ससुर इमदार व सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना इटियाथोक का प्रभार देर रहे विनय यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।