फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से बिलबिलाए मजदूर की धूप लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप ने ली मजदूर की जान
विज्ञापन

गोंडा। होलापुर काली गांव के मजरे डड़उवा के रहने वाले एक मजदूर की रविवार दोपहर धूप लगने से मौत हो गई।

विकासखंड नवाबगंज के होलापुर काजी गांव के ग्राम प्रधान जैनुल आबदीन ने बताया कि होलापुर काजी गांव के मजरे डड़उवा का रहने वाला समयदीन(40) पुत्र निरहू मजदूरी करता है।

वह रविवार की सुबह बगल के गांव लाला पुरवा में मजदूरी करने गया था। वहां से चिलचिलाती धूप में दोपहर को खाना खाने के लिए अपने घर लौट रहा था। रास्ते में तेज धूप के कारण वह गर्मी से उसकी हालत बिगड़ गई और वह एक पेड़ के नीचे पहुंचकर लेट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां उसकी मौत हो गई। एसडीएम तरबगंज सौरभ भट्ट ने बताया कि मजदूर के मौत की सूचना मिली है, लेखपाल को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है। जांच के बाद अगर उसकी मौत गर्मी से होने की पुष्टि होती है तो उसके परिवार को सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें