फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी पानी से छत ढही, दबकर दो महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी-पानी से गिरे पेड़, छत धराशायी, 5 घायल
विज्ञापन


गोंडा। जिले में मंगलवार की भोर में आए आंधी तूफान से तबाही के निशान मिटे भी नहीं थे कि देर शाम करीब 11 बजे आए आंधी पानी ने एक बार फिर से लोगों को परेशानी में डाल दिया। इस आंधी पानी में बेलसर क्षेत्र के सिसई के मुठिया मूल गांव में दीनानाथ का पक्का मकान ढह गया। इसके नीचे दबकर दो महिलाएं घायल हो गई।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कटरा बाजार के गौरवा जानीपुर गांव में नीम का पेड़ गिरने से गांव के विश्वनाथ विश्वकर्मा व श्यामलाल के मकान धराशायी हो गए।
विज्ञापन


नवाबगंज के सिरसा गंाव में भी एक छप्पर की झोपड़ी हवा में उड़ गई। यहां भी एक बालिका चोट लगने से घायल हो गई। करनैलगंज में पेड़ की डाल गिरने से 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मंगलवार की भोर में आए आंधी तूफान ने जिले के वजीरगंज व नववाबगंज क्षेत्र में व्यापक तबाही मचाई थी। इस तूफान की जद में आकर वजीरगंज के गनेशपुर ग्रंट गांव में दो लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

तूफान के जाने के बाद लोग अपने आशियाने को फिर से दुरुस्त करने में जुटे थे कि मंगलवार क ी देर रात करीब 11 बजे एक बार फिर से आंधी पानी ने लोगाें को मुश्किल में डाल दिया।

इस आंधी पानी के कारण बेलसर क्षेत्र के मुठिया मूल गांव में दीनानाथ का पक्का मकान ढह गया। इस हादसे में दीनानाथ की पत्नी किरण (40) व बेटी माधुरी (16) गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनो को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कटरा बाजार के गौरवा जानीपुर गांव में नीम का पुराना पेड़ गिर गया। जिससे विश्वनाथ विश्वकर्मा व श्यामलाल के मकान गिर गए। नवाबगंज के सिरसा गंाव में भी एक छप्पर की झोपड़ी हवा में उड़ गई। यहां भी एक बालिका चोट लगने से घायल हो गई।

कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के बदलेपुरवा निवासी विजय कुमार (30) व राजन निवासी (23) वर्ष पेड़ की डाल गिरने से घायल हो गए। ग्राम बबुरास के मजरा गोनई गोसांई पुरवा निवासी घनश्याम की दीवार लोहे के गेट समेत ढह गई। दीवार के नीचे अमरनाथ की भैंस दबकर घायल हो गई।

बाबागंज चौराहे पर अमरेश गोस्वामी की दुकान के ऊपर की दीवार ढह गई। बालपुर बाजार में बालाजी के जागरण के लिए लगाया गया पांडाल तेज आंधी के कारण उड़कर अलग जा गिरा।
विज्ञापन


परसपुर क्षेत्र में भी आंधी पानी ने जमकर तबाही मचाई। यहां आंधी तूफ ान से लोगों के फ ूस के तमाम छप्पर, टीन शेड व पेड़ टूट कर धराशायी हो गए। करनैलगंज में गोंडा लखनऊ मार्ग पर पेड़ गिरने की वजह से करीब 6 घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें