फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान कल्याण कार्यक्रम में 32 किसान हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

गोंडा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रमों में एक किसान कल्याण सम्मेलन मंगलवार को गांधी पार्क स्थित टाउन हॉल में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में कृषि राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सिंह ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद पहली ही कैबिनेट बैठक में किसान हित में योगी जी ने सीमांत किसानों के एक लाख रुपए तक के कर्ज को माफ करने का कार्य किया है। जिसमें 86 लाख किसानों को सीधा लाभ पहुंचा है। भाजपा जिला अध्यक्ष पीयूष मिश्रा व गौरा के विधायक प्रभात वर्मा ने मुख्य अतिथि रणवेन्द्र प्रताप सिंह का स्वागत किया। जिला मीडिया प्रभारी अनुपम प्रकाश मिश्र ने बताया कि गौरा विधायक प्रभात वर्मा, इकौना विधायक राम फेरन पांडेय, पूर्व अध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉक्टर हरगोविंद सिंह ने भी संबोधित किया। अनुपम मिश्रा ने बताया कि सम्मेलन के समापन पर सभी विकासखंडों के दो-दो प्रगतशील किसानों को कृषि मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें