फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं
विज्ञापन

गोंडा। रक्तदान से बढ़कर कोई दान नही है, क्योंकि रक्तदान कर किसी व्यक्ति को जीवन का उपहार दिया जा सकता है। यह बात जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी जेबी सिंह ने कही।
विज्ञापन

लायंस क्लब के तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय रक्तदान शिविर शुभारम्भ करने के पश्चात डीएम ने रक्तदाताओं को सम्मानित किया। उन्होंने रक्तदाताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। इससे लोगों को जीवन मिलता है। इस पवित्र कार्य में समाज के अन्य लोगों को आगे आना चाहिए जिससे जरूरमंद खून की कमी के कारण असमय मौत को न प्राप्त हों। उन्होंने ब्लड बैंक परिसर व जिला अस्पताल मुख्य द्वार के पास पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम के दौरान सीएमओ डॉ. संतोष श्रीवास्तव, लान्यस क्लब कैबिनेट सचिव सुनील नेवटिया, नितिन सिन्हा कोषाध्यक्ष, दिलीप सिंह अध्यक्ष, मनीष दूबे सचिव, वीपी पासवान, ओमी सिन्धी, ब्लक बैंक इन्चार्ज डॉ. विशाल श्रीवास्तव, पुनीत उपाध्याय, सतेन्द्र सिंह, लायन्स क्लब के सदस्य दिनेश मिश्र, अनिल अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, सरिता नेवटिया, कविता अग्रवाल, उर्मिला पासवान सहित अन्य रक्तदान कर्ता सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो-10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें