फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा की बाढ़ की जद में आईं तीन बाढ़ चौकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन बाढ़ चौकियां घाघरा की चपेट में
विज्ञापन

4.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से भयावह हुई स्थिति
अमर उजाला ब्यूरो
करनैलगंज(गोंडा)। क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बेहद खतरनाक हो चुकी है। सोमवार को तीन बाढ़ चौकियों में पानी घुुस गया। घाघरा में छोड़ा गया साढ़े चार लाख क्यूसेक पानी क्षेत्र में तेजी से घुसने लगा है। बाढ़ से प्रभावित गांवों एवं मजरों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। सोमवार को सात ग्राम पंचायतों के 43 नये गांवों में पानी घुस गया। मंगलवार तक बाढ़ की स्थिति बेहद खराब होने की आशंका से प्रशासन के हाथ-पांव फूलने लगे हैं।
सोमवार को घाघरा में विभिन्न बैराजों से छोड़े गये साढ़े चार लाख क्यूसेक पानी की आमद तेज होने से बाढ़ की स्थिति लगातार बेकाबू होती जा रही है। नये-नये मजरों एवं गांवों में पानी घुसने के साथ ही जहां पानी कम था वहां सड़कों तथा गांवों में पानी बढ़ने लगा है। तीन बाढ़ चौकियों में पानी घुुस गया है। जिन्हें तत्काल प्रभाव से बंद कराकर उन्हें दूसरी जगह स्थापित करने का काम शुरू हो गया है। बाढ़ चौकी भटपुरवा में दो दिन पहले ही पानी घुस गया था जिसे किसी तरह चलाया जा रहा था तो सोमवार को गौरासिंहपुर बाढ़ राहत केंद्र में पानी घुस गया, जहां बाढ़ पीड़ितों के लिए सामग्री रखी गई थी। शाहपुर बाढ़ चौकी में भी पानी घुस गया। उधर घाघरा के पानी के तेज फैलाव से गावों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। सोमवार को 43 नये मजरों में पानी घुस गया। जिससे गोंडा जिले के मजरों की संख्या 511 हो गई है तथा बाराबंकी जिले की सात ग्राम पंचायतों के मजरों की संख्या बढकर 54 हो गई है। कुल प्रभावित मजरों की संख्या 565 के करीब पहुंच गई है। करीब दो दर्जन ग्राम पंचायतों को जाने वाले मार्गों पर तीन से चार फिट तक पानी बहने लगा है। जहां आने-जाने के लिए पानी का तेज बहाव होने से नाविक भी कन्नी काटने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
खाली कराए जा रहे गांव
ज्वांइट मजिस्ट्रेट/एसडीएम अर्चना वर्मा ने बताया कि घाघरा में बैराजों से छोड़े गये साढ़े चार लाख क्यूसेक पानी ने क्षेत्र में फैलना शुरू कर दिया है। जिससे बाढ़ की स्थिति खराब हो रही है। तीन बाढ़ चौकियों में पानी भर गया है जिसे दूसरी जगह शिफ्ट कराया जा रहा है। मंगलवार को क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बिगड़ सकती है। फिलहाल प्रशासन मुस्तैद है तथा हाई एलर्ट जारी कर दिया गया है। एनडीआरएफ एवं पीएसी को क्षेत्र में तैनात कर दिया गया है। गांवों को खाली कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें