फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 और पॉजिटिव मिले, मरीजों का आंकड़ा सौ पार

विज्ञापन
गोंडा के करनैलगंज में कोरोना पाजीटिव निकलने के बाद गांव में पहुंची स्वास्थ्य टीम। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जिले के लिए मंगलवार की रात कोरोना संक्रमितों की संख्या में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोत्तरी देखी गई। एक दिन में आये 17 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये। इनमें से 13 प्रवासी मजदूर व चार स्थानीय लोग हैं। इसके चलते कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 100 के पार हो गया है। जिला प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अब जिले में कुल 105 कोरोना संक्रमित मामले हो गये हैं। अब तक कोविड लेवल-1 से 60 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब कुल कोरोना एक्टिव कोरोना संक्रमितों की संख्या 45 हो गई है।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार को दो शिफ्ट में आई कोरोना की रिपोर्ट में जिले के सात ब्लॉकों से कुल 17 कोरोना संक्रमितों के मामले सामने आये हैं। इनमें सबसे अधिक मामले अकेले मुजेहना ब्लॉक से मिले हैं। जहां कुल 7 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। परसपुर में 3, रूपईडीह में 2, झंझरी में 1, छपिया में 1 और काजीदेवर में भी एक कोरोना संक्रमित पाया गया है। बताया जा रहा है कि इनमें से आधे मरीज सेंटरों पर क्वारंटीन थे और आधे लोगों को ढूंढ़ने में स्वास्थ्य विभाग को पसीना छूट गया। सभी को कोविड लेवल-1 में शिफ्ट करा दिया गया है। अचानक एक साथ इतने कोरोना संक्रमितों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन अब रिपोर्ट पर टकटकी लगाये हुए है।
पंडरीकृपाल के कोविड लेवल-1 की क्षमता बढ़ाई गई
अब तक शांति से हाथ पर हाथ रखकर बैठा स्वास्थ्य विभाग मंगलवार की रात से अचानक हरकत में आ गया। बताया जा रहा है कि सोमवार को सीएमओ देर रात तक अपने कार्यालय में ही बैठी रहीं। बुधवार को सबसे बड़ी समस्या कोरोना संक्रमितों को भर्ती करने की थी। कुछ दिन पूर्व ही पंडरीकृपाल सीएचसी में कोविड लेवल-1 में मरीजों के लिए बेड की संख्या को 30 से बढ़ाकर 40 कर दिया गया था। लेकिन एक साथ 17 मामले सामने आने के बाद अब यहां की क्षमता एक बार फिर बढ़ाकर 53 कर दी गई है।
विज्ञापन

एक मरीज की मौत पर संशय बरकरार
सोमवार को जिला अस्पताल में एक महिला मरीज की मौत हो गई थी। ये महिला इटियाथोक के एक गांव की बताई जा रही है। इस महिला में कोरोना जैसे लक्षण पाये गये थे। जिसके चलते उसकी सैंपलिंग भी कराई गई थी। लेकिन बाद में उसकी इलाज के दौरान ही मौत हो गई थी। सीएमओ डॉ मधु गैरोला ने बताया कि अभी उस महिला की रिपोर्ट नहीं आई है। अभी उस दिन कुछ रिपोर्ट आनी बाकि हैं, उसी का इंतजार किया जा रहा है।
कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद दो गांव सील
मुजेहना (गोंडा)। मंगलवार की देर रात सात रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप जैसी स्थिति बन गई है। स्वास्थ्य विभाग तथा स्थानीय पुलिस ने दल बल के साथ संक्रमित युवकों के गांव पहुंचकर गांव वालों को सावधान किया। संक्रमण के बढ़ती संभावना को देखते हुए 2 गांव को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एक संक्रमित युवक जो क्वारंटीन सेंटर से भाग आया था, रिपोर्ट मिलने के बाद उसे पुन: एंबुलेंस से जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक मिश्र ने बताया कि मंगलवार की देर रात कोरोना संक्रमण की सात रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इस प्रकार क्षेत्र में संक्रमित की संख्या बढ़कर 12 हो गई है जिसमें से अकेले बनगाई ग्राम पंचायत में दो तथा एक पहले को मिलाकर तीन पॉजिटिव मिले हैं। यह सभी जिले पर क्वारंटीन थे इसके साथ ही पहाड़वा पूरेनवल गांव पंचायत के एक मजरे के तीन युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सतर्कता बरते हुए बनगायी और पहड़वा पूरेनेवल के संबंधित मजरे को सील करने की कार्यवाही की जाएगी। मुजेहना तथा जमुनही ग्राम पंचायत ने भी एक-एक रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
गाजियाबाद से आये पिता-पुत्र कोरोना संक्रमित
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रूपईडीह के अंतर्गत ग्राम पंचायत रूपईडीह के मजरा दुबावल में एक व्यक्ति गाजियाबाद से आया था और इनका बेटा लखनऊ से आया था। ये दोनों अपने घर आए उसके बाद गोंडा जिला चिकित्सालय गए जहां सैंपलिंग करके वहीं क्वारंटीन करा दिया गया। दोनों रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और दोनों को पड़री कृपाल शिफ्ट करा दिया गया है।
एक ही परिवार में दूसरा कोरोना संक्रमित मिला
मसकनवा (गोंडा) छपिया थाना क्षेत्र के देवगांव में दूसरे कोरोना पाजिटिव युवक की पुष्टि हुई है। कोरोना पॉजिटिव युवक के अनुसार उसके बड़े पिता जी 01 जून को ट्रक से दिल्ली से मनकापुर आये थे। जहां से वो टैक्सी के माध्यम से गांव गये थे। घर पहुंचने पर घर का यक युवक उन्हें मोटरसाइकिल पर बैठा कर थर्मल स्क्रीनिंग के लिये मां गायत्री रामसुख पांडेय पीजी कॉलेज लेकर आया था। जहां शरीर का तापमान अधिक होने के कारण दिल्ली से आये उसके बड़े पिता जी को क्वारंटीन कर जांच के लिये भेजा गया। जो बाद में कोरोना पॉजिटिव पाये गये। उसके गांव और घर जाने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. आलोक सिंह ने परिवार के ग्यारह लोगों को आरपी इंटर कॉलेज मनकापुर में क्वारंटीन कराया था और सभी का सैंपलिंग करवायी गयी तो मंगलवार की रात एक युवक को कोरोना की पुष्टि हुयी।
मंगलवार शाम से लेकर रात तक कुल 17 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इन सभी को कोविड लेवल-1 में भर्ती कराया गया है। मरीजों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखकर लेवल-1 में बेड की क्षमता को बढ़ा दिया गया है। इसके बाद यदि मरीजों की संख्या बढ़ती है तो मरीजों को रेलवे अस्पताल में भर्ती किया जायेगा। शासन की ओर ओर से निर्देश हैं कि पहले सरकारी संसाधनों का उपयोग किया जाये। -डॉ मधु गैरोला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें