आठ इंस्पेक्टरों का गैर जनपद तबादला
गोंडा। लोक सभा चुनाव के मद्देनजर उप महानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने 8 इंस्पेक्टरों का मंडल के अन्य जिलों में तबादला कर दिया है। बताया जा रहा है कि ये सभी इंस्पेक्टर पिछले चार वर्षों से जिले में तैनात रहे।
कोतवाल अशोक कुमार सिंह, बृजेंद्र प्रसाद, सुनील कुमार राय, वेद प्रकाश श्रीवास्तव का स्थानांतरण बहराइच जिले में किया गया है। मनोज कुमार सिंह, बृजेश सिंह व विनय कुमार सरोज को बलरामपुर व प्रेमनाथ तिवारी को श्रावस्ती जनपद भेजा गया है।
इनके स्थान पर बहराइच जिले से राजेश कुमार सिंह, सरयू प्रसाद, राम अवतार सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, अटल बिहारी ठाकुर, श्याम बिहारी सिंह व मंजू पांडे को जिले में तैनाती दी गई है। श्रावस्ती को मनोज पांडे को भी गोँडा भेजा गया है।