समाधान दिवस में एसपी ने सुनी समस्याएं
गोंडा। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने समाधान दिवस पर शनिवार को इटियाथोक व खरगूपुर थाने का पहुंचकर फरियादियों से हकीकत जानी। एसपी ने पहले थाना इटियाथोक पहुंचे। यहां फरियादियों की समस्याएं सुनी और उसके निस्तारण के थानाध्यक्षों को निर्देश दिए।
इसके बाद थाना खरगूपुर में उन्होंने पहुंचते ही समाधान दिवस रजिस्टर, भूमि विवाद, प्रार्थना पत्र सहित अन्य अभिलेखों व बैरक का निरीक्षण किया। अभिलेख में खामियां मिलने पर प्रधान लेखक भानु प्रताप यादव को खामियों में सुधार करने के सख्त निर्देश दिए।
आगंतुक कक्ष में रह रहे आरक्षियों के रख रखाव पर भी नाराजगी जताई। बाल कल्याण अधिकारी मिथिलेश को भी जरूरी टिप्स दिए। निरीक्षण के दौरान आये प्रार्थना पत्रो को लेकर फरियादियों से भी बातचीत की।
पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी थाना अध्यक्ष विजय कुमार यादव को निर्देश दिया कि समाधान दिवस पर भीड़ जमा करने के बजाय मामलों का निस्तारण किया जाये। समाधान दिवस पर आधा दर्जन मामले आये मगर मामलों का निस्तारण नहीं हो पाया।
यहां समाधान दिवस में एक दर्जन लेखपाल नहीं पहुंचे थे, मौजूद लेखपान ने बताया कि और सभी क्षेत्र में हैं। निरीक्षण के समय सब इंस्पेक्टर प्रशांत मिश्र, धर्मराज सहित सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।