फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम ने असलहा फैक्ट्री पकड़ी,दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध फैक्टरी से 14 असलहा और 42 कारतूस बरामद
विज्ञापन


गोंडा। जिले की स्वाट, सर्विलांस व कौड़िया थाने की पुलिस टीम ने बुधवार को कुम्हारनपुरवा गांव में छापेमारी कर अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस टीम ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार करने के साथ 14 असहले, 42 कारतूस व असलहा बनाने के उपकरण बरामद करने का दावा किया है।

एसपी आरपी सिंह ने बताया कि स्वाट टीम,सर्विलांस टीम कौड़िया बाजार थाने की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। पुलिस टीम को कौड़िया थाना क्षेत्र में अवैध तरीके से असलहा बना कर बेचे जाने की सुरागरसी लगी।
विज्ञापन


टीम ने असलहों को बनाने व इस कारोबार में लगे लोगों को चिन्ह्ति किया। 11 दिसम्बर को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली की कुम्हारनपुरवा गांव में शेर बहादुर उर्फ नन्के व लल्लन अवैध असलहे बना रहे हैं।

एसपी ने बताया कि पुलिस टीम के प्रभारी राज कुमार सिंह,एसओ कौड़िया रमा शंकर यादव, मनोज कुमार, शैल कांत उपाध्याय, हेड कांसटेबिल श्रनाथ शुक्ला, मुलायम यादव, राजेन्द्र यादव, आदित्यपाल, अजीत सिंह, सतवंत वर्मा, राजू सिंह आदि ने घेराबंदी का छापा मारकर दोनों को मौके पर दबोच लिया।

पूछताछ में एक ने अपना नाम शेर बहादुर निवासी कुम्हारनपुरवा थाना कौड़िया व दूसरे ने अपना नाम लल्लन निवासी भगहरिया भगवानपुर थाना कौड़िया बताया। पुलिस ने वहां पर चार बंदूक 12 बोर, एक एयर गन, पांच अर्धनिर्मित असलहा 12, चार अर्धनिर्मित 315 बोर, 32 कारतूस 12 बोर,10 कारतूस 315 बोर, नौ खाली कारतूस खोखा बरामद किया।

इसके अलावा असलहा बनाने में इस्तेमाल होने वाला इलेक्ट्रिक ड्रिल मशीन, हथौड़ा, हैमना, प्लास, रेती, रिपिट व अन्य सामाग्री भी बरामद किया। पुलिस ने दोनो के खिलाफ कौड़िया थाने में मुकदमा दर्ज किया।

एसपी ने बताया कि दोनों का अपराधिक रिकार्ड तलाशा जा रहा है। इस मामले में एसपी ने बताया कि पूछताछ में शेर बहादुर ने उसने अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री को काफी दिनों से लगा रखी है।
विज्ञापन


उसने यह भी बताया कि उसके बनाये असलहों की तस्करी में लल्लन मदद करता था। उन्होंने बताया कि दोनो को अदालत भेजवाया गया जहां से उन्हें जेल भेजवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें