फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम कराने को ले गए मजदूर की पीट-पीट कर हत्या 18-48-56

विज्ञापन
विज्ञापन
काम कराने को ले गए मजदूर को पीटकर मार डाला
विज्ञापन


गोंडा। मजदूरी कराने के लिए ले एक मजदूर को ले गए दबंगों ने उसकी इतनी पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गई। इस मामले में श्रमिक की पत्नी ने दबंगों के खिलाफ तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

स्थानीय कोतवाली अंतर्गत ग्राम कचनापुर के मजरा गुलाबी पुरवा निवासिनी गुड़िया ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके पति हंसराज को काम करने के लिए गांव के ही कुछ लोग शनिवार को बुला ले गये थे।
विज्ञापन


वहां उसके पति की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर उसका बेटा बेहोशी ही हालत में अपने पिता को घर लाया। उसका आरोप है कि जब तक इलाज के लिए ले जाते तब तक उसके पति की मौत हो गई।

इस घटना की सूचना कोतवाली पुलिस के साथ डायल 100 को भी दिया गया, जिस पर डायल 100 की पुलिस रात्रि में उसके घर गई। जबकि कोतवाली की पुलिस रविवार को 10 बजे उसके घर पहुंची।

पंचनामा करवाकर शव को अपने कब्जे में करके पुलिस कोतवाली ले आयी। कोतवाल वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार को कोटे का राशन उतारने के लिए मजदूर को लोग बुला ले गए थे। बोरी उतारते समय उसके ऊपर अनाज भरी बोरी गिर गई थी। अनाज भरी बोरी गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश हो गया। मजदूर के पुत्र ने घायल पिता को लेकर घर गया जहां उसकी मौत हो गई।

वहीं महिला गुड़िया का आरोप है कि उसके पति की पिटाई की गई जिससे वह घायल हुए और जब तक इलाज के लिए ले जाया जाता तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें