फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवा शरीफ से लौटते समय बोलेरो पलटी, 17 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बोलेरो पलटी, 17 जायरीन घायल
विज्ञापन


कटरा बाजार (गोंडा)। देवा शरीफ मेले से लौट रही बोलेरो रविवार देर शाम कटरा-कौड़िया मार्ग पर पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार 17 लोग घायल हो गए।

घायलों को सीएचसी कटरा बाजार इलाज पहुंचाया गया, जहां से तीन घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

खरगूपुर थाना क्षेत्र के कमरांवा के मजरा बेहननपुवा से कुछ लोग बोलेरो गाड़ी से देवा शरीफ गए थे। वहां से लौटते समय कटरा-कौड़िया मार्ग पर एकाएक बोलेरो के सामने कोई जानवर आ गया। इससे चालक नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो पलट गई।
विज्ञापन


इससे उसमें सवार शकीना, सुबराती, जैनब बानो, मो. शद्दाब, बिट्टन, जलील, दिलशाद, खलील, गुलशन, हिना, महिनका, गुलजार, फूलबानो, शाहिद, जलील सहित 17 लोग घायल गए।
विज्ञापन


घायलों को सीएचसी कटरा बाजार में भर्ती कराया गया। जहां शकीना, बिट्टन व महिनका की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने तीनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें