फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले बनाया सम्बंध पुत्री पैदा हुई तो अपनाने से किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले बनाया संबंध, पुत्री पैदा हुई तो अपनाने से किया इनकार
विज्ञापन

- शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा दुराचार
गोंडा। खोंड़ारे क्षेत्र की एक युवती को को एक साल पहले वहीं के नौशाद नाम का एक युवक शादी का झंासा देकर बहला फुसलाकर बुला ले गया। अपने घर से वह उसे फैजाबाद ले जाकर कई माह तक वह उसके साथ संबंध बनाकर दुराचार करता रहा युवती इसी बीच मां बन गई और उसके एक बच्ची पैदा हुई। अब युवक ने अपनी ही पुत्री व उस युवती को अपनाने से मना कर दिया है। पीड़िता की तहरीर पर खोंड़ारे पुलिस ने भी मदद नहीं की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नौशाद व उसकी मां किशमतुल व पिता शहजाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। अब युवती अपने पिता के साथ अपनी पुत्री को लिए अधिकारियों के यहां चक्कर काट रही है।
विज्ञापन

जिले के थाना खोंड़ारे क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने डीआईजी व एसपी से न्याय की गोहार लगाई है। वहीं मामले के नये विवेचक विष्णु देव पांडेय का कहना है कि उन्हें मामले की अब जांच मिली है वे जल्द ही मामले की विवेचना पूरी कर कोर्ट में पत्रावली प्रेषित करेंगे। वहीं से कोर्ट बच्चे के डीएनए टेस्ट आदि कराने का आदेश करेगी जिसकी कार्रवाई बाद में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें