फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो खबरें 18-42-32

विज्ञापन
विज्ञापन
दो खबरें
विज्ञापन

घर लौट रही बच्ची को ट्रक ने कुचला, मौत
बेलसर/तरबगंज (गोंडा)। दवा करा घर लौट रही बच्ची को मंगलवार को एक तेर रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। ग्राम पंचायत परसदा के मजरा तौधकपुर निवासी अवधेश कुमार कनौजिया की पुत्री खुशी (5) मंगलवार को दवा कराने तरबगंज-बेलसर मार्ग पर स्थित संतकबीर नगर चौराहे पर स्थित एक दवा की दुकान पर गई थी। तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। स्थानीय लोग उसे उपचार के लिए सीएचसी तरबगंज ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर दुर्घटना कर भाग रहे ट्रक को लोगों ने रोक लिया। लेकिन ट्रक के ड्राइवर व कंडक्टर दोनों भागने में सफल रहे। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


करंट लगने से गई युवक की जान
बेलसर (गोंडा)। मंगलवार को घर में पंखा ठीक करते समय अचानक कहीं से बिजली का करंट लगने से 22 साल का एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में घर के लोग उसे सीएची लेकर गए, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि बेलसर गांव में रहने वाले हजरत का पुत्र उस्मान (22) मंगलवार को घर में पंखा ठीक कर रहा था, तभी उसे बिजली का करंट लग गया। ग्राम प्रधान जागृति सिंह के प्रतिनिधि रज्जन बाबा ने उस्मान के मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें