गोंडा में 20 महादानियों ने किया रक्तदान
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल में लगा कैंप
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। विश्व रक्तदाता दिवस पर बुधवार को बाबू ईश्वर शरण जिला चिकित्सालय में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 20 महादानियों ने रक्तदान किया और इस कार्य की सराहना की। शिविर का उद्घाटन प्रभारी सीएमएस जिला चिकित्सालय डॉ. बीपी गुप्त ने रक्तदान को महादान बताते हुए इससे होने वाले फायदे को भी बताया।
अमर उजाला फाउंडेशन के इस रक्तदान शिविर में अजीत सिंह लवी, सेमरा दम्मन की मीना कुमारी, मशहूर अहमद, राकेश वर्मा, तिलकराम, डॉ अखिलेश कुमार त्रिपाठी, जयचंद, फूलचंद गुप्त, प्रागदत्त, मोहम्मद सलीम, शिवकुमार, राजाराम, अमन मिश्रा, मुरली मनोहर, पारसनाथ तिवारी, सुशील कुुुमार, सुभाष श्रीवास्तव, विशाल मिश्र, आनंद प्रकाश पांडेय व हारून खां ने रक्तदान किया। प्रभारी सीएमएस डॉ. बीपी गुप्त ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 18 से 60 साल तक है रक्तदान कर सकता है। इससे किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती बल्कि ताजा खून का संचार शरीर में होने लगता है। एक व्यक्ति तीन माह पर रक्तदान कर सकता है। रक्तदान कराने में मणि त्रिपाठी, रमन सिंह, डॉ विशाल सिंह सहित अन्य स्टाफ के लोगों का सहयोग रहा।