फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अभियान चलाकर 1,703 कनेक्शन काटे

Wed, 25 Feb 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बिजली बिल राहत योजना के तृतीय और अंतिम चरण को खत्म होने में केवल तीन दिन बचे हैं। बुधवार को जोन के चारों जिलों में अभियान चलाकर 1,703 कनेक्शन काटे गए। 1878 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर 68 लाख रुपये का राजस्व जमा किया।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल के ब्याज पर शत-प्रतिशत और मूल बिल पर 15 फीसदी छूट दी जा रही है। इसके बाद किसी भी प्रकार की छूट उपलब्ध नहीं होगी और उन्हें पूरा बिल बिना छूट के जमा करना होगा। मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने उपभोक्ताओं ने बताया कि विद्युत चोरी के प्रकरणों में निर्धारित आकलन में 40 फीसदी छूट का भी अवसर है। योजना समाप्त होने के बाद पंजीकरण न कराने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे। फिर तहसील के माध्यम से बकाया राशि की वसूली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें